16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedमोनालिसा की फिल्म शुरू होने से पहले ही फंसी, डायरेक्टर सनोज मिश्रा...

मोनालिसा की फिल्म शुरू होने से पहले ही फंसी, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने दर्ज करा दिया केस

Published on

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ बनाने का ऐलान करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने बड़ा कदम उठाया है। सनोज मिश्रा ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इन लोगों पर मिश्रा को बदनाम करने और फिल्म को रोकने की कोशिश का आरोप है। सनोज मिश्रा पर 10 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म के लिए मोनालिसा को लाखों रुपये फीस देने के बावजूद कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस FIR में वसीम रिजवी (जितेंद्र नारायण त्यागी), रवि सुधा चौधरी, माही आनंद, मारुत सिंह और एक यूट्यूब चैनल के मालिक अभिषेक उपाध्याय का नाम

मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज
दरअसल महाकुंभ 2025 में चर्चा में आईं मोनालिसा अब फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। लेकिन उनकी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ विवादों में घिर गई है। फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। इन आरोपों से परेशान होकर मिश्रा ने कानूनी रास्ता अपनाया है। उन्होंने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

सनोज मिश्रा ने लगाया ये आरोप
मिश्रा का आरोप है कि ये पांच लोग मिलकर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं और उन्हें पूरे देश में बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मीडिया में झूठी खबरें फैलाई हैं। उनका दावा है कि ये लोग नहीं चाहते कि मोनालिसा की फिल्म बने। इसलिए वे उन्हें बदनाम और ब्लैकमेल कर रहे हैं।

मोनालिसा को बर्बाद कर देंगे-रिजवी
FIR में जिन लोगों के नाम हैं उनमें वसीम रिजवी (जितेंद्र नारायण त्यागी) भी शामिल हैं। रिजवी ने हाल ही में मिश्रा पर आरोप लगाया था कि उनकी आज तक कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है और वे मोनालिसा को बर्बाद कर देंगे। मिश्रा ने इन आरोपों को झूठा बताया था। लेकिन मामला शांत होने की बजाय और बढ़ता गया। नतीजतन, मिश्रा को कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

झूठी और गलत खबरें फैलाने का लगाया आरोप
मिश्रा ने आरोप लगाया है कि वसीम रिजवी, रवि सुधा चौधरी, माही आनंद, मारुत सिंह और अभिषेक उपाध्याय ने मिलकर एक ग्रुप बनाया है। ये लोग जानबूझकर उनके खिलाफ झूठी और गलत खबरें फैला रहे हैं। वे नहीं चाहते कि मोनालिसा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ बने। अब इस FIR की कॉपी भी सामने आ गई है।

एफआईआर के बाद उठे सवाल
दरअसल 10 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म के लिए मोनालिसा को लाखों रुपये की फीस दी गई है। फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है। बावजूद इसके फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है। देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और फिल्म का भविष्य क्या होता है। फिलहाल, इस विवाद ने मोनालिसा के फिल्मी डेब्यू पर सवालिया निशान लगा दिया है। क्या मोनालिसा की यह पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो पाएगी, यह देखने वाली बात होगी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...