11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedदुनिया में जितने इंसान नहीं, उससे ज्यादा मोबाइल फोन... जानें 50 साल...

दुनिया में जितने इंसान नहीं, उससे ज्यादा मोबाइल फोन… जानें 50 साल में कैसे हुआ ये सब?

Published on

नई दिल्ली,

साल 1973 में मोटोरोला कंपनी के कर्मचारी मार्टिन कूपर ने पहला मोबाइल फोन बनाया था. उसका वजन दो किलो था. उस समय मार्टिन कूपर ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि भविष्य में ये डिवाइस इतनी बिकेगी कि उसकी संख्या इंसानों की आबादी से भी कहीं ज्यादा हो जाएगी. संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) के मुताबिक, दुनिया में इंसानों की आबादी से भी ज्यादा मोबाइल फोन की संख्या है.

इसके आंकड़े बताते हैं कि 2022 के आखिर तक दुनियाभर में 8.59 अरब मोबाइल फोन थे. जबकि, संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 2022 तक दुनिया की आबादी 7.95 अरब थी. यानी, इस दुनिया में जितने इंसान नहीं हैं, उससे कहीं ज्यादा तो मोबाइल फोन हैं.आईटीयू के मुताबिक, दुनिया में हर 100 लोगों पर 110 मोबाइल फोन हैं. इसका मतलब हुआ कि कई सारे लोग ऐसे हैं जिनके पास एक से ज्यादा मोबाइल फोन हैं.

मोबाइल टेक्नोलॉजी पर बड़ी बातेंः-
– दुनिया में 4.81 अरब लोग ऐसे हैं जिनके पास अपना मोबाइल फोन है.
– 5.28 अरब से ज्यादा की आबादी ऐसी है जो इंटरनेट का इस्तेमाल करती है.
– दुनिया की 82 फीसदी शहरी और 46 फीसदी ग्रामीण आबादी इंटरनेट यूज करती है.
– दुनिया की 63 फीसदी महिलाएं और 70 फीसदी पुरुष इंटरनेट चलाते हैं.
– 15 से 24 साल की उम्र की 75 फीसदी आबादी इंटरनेट का इस्तेमाल करती है.

भविष्य क्या है?
साल 2026 तक दुनिया में स्मार्टफोन चलाने वालों की संख्या 7.51 अरब से ज्यादा पहुंचने की उम्मीद है. 2025 तक 72 फीसदी इंटरनेट यूजर्स स्मार्टफोन के जरिए ही इंटरनेट का इस्तेमाल करेंगे.

आखिर में बात, मोबाइल फोन आया कहां से?
– साल 1947 में नोकिया के मालिकाना हक वाली अमेरिकी कंपनी बेल लैब्स ने एक फोन बनाया. ये वायरलैस फोन था. ये 36 किलो का था और इसे कार में फिट किया जा सकता था. इसे कान फोन नाम दिया गया था.
– साल 1973 में मोटोरोला कंपनी के कर्मचारी मार्टिन कूपर और उनकी टीम ने पहला मोबाइल फोन बनाया. इसका वजन दो किलो था. 3 अप्रैल 1973 को मार्टिन कूपर ने न्यूयॉर्क की सड़क पर खड़े होकर न्यू जर्सी में बेल लैब्स के हेडक्वार्टर में फोन लगाया था. ये दुनिया की पहली मोबाइल कॉल थी.
– जिस डिवाइस से पहली कॉल की गई थी, उसका नाम था- DYNATAC 800XI. हालांकि, इसे आम लोगों के बीच आने में 10 साल लग गए.
– साल 1983 में DYNATAC नाम से पहला डिवाइस बाजार में आया. ये 790 ग्राम वजनी था. फुल चार्ज होने में 10 घंटे लग जाते थे और उसके बाद सिर्फ 35 मिनट का टॉकटाइम मिलता था. इसकी कीमत भी उस समय 3,390 डॉलर थी, जो आज के हिसाब से 3.28 लाख रुपये बैठती है.
– भले ही पहला मोबाइल फोन मोटोरोला ने बनाया, लेकिन बाजार में नोकिया ने राज किया. नोकिया ने जो फोन लॉन्च किए, उन्हें काफी पसंद किया गया. हालांकि, एंड्रॉयड आने के बाद नोकिया का दबदबा कम हो गया.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...