14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी की जियो चुपचाप बन गई 'देसी' गूगल और किसी को...

मुकेश अंबानी की जियो चुपचाप बन गई ‘देसी’ गूगल और किसी को खबर तक नहीं! इसे कहते हैं विजन

Published on

नई दिल्‍ली:

मुकेश अंबानी ने साफ कर दिया है कि रिलायंस समूह का कारोबार सिर्फ पेट्रोकेमिकल या एनर्जी तक सीमित नहीं रहने वाला है। अलबत्‍ता, ग्रुप गूगल और एपल जैसी दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी कंपनियों की बादशाहत को चुनौती देने को तैयार है। अंबानी की कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे सेक्‍टरों में पूरी ताकत झोंकने वाली है। वह चुपचाप भारत में गूगल के समानांतर खड़ी हो रही है। इसके संकेत रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 47वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मिले। इस बैठक में मुकेश अंबानी ने कई बड़े ऐलानों की बौछार कर दी। उन्‍होंने कहा कि जियो यूजर्स को दिवाली पर नए जियो वेलकम ऑफर में 100जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को ज्यादा स्टोरेज वाले महंगे स्मार्टफोन खरीदने की जरूरत नहीं होगी। वे अपने सारे डेटा – फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट – मुफ्त में क्लाउड पर स्टोर कर सकेंगे।

यह कदम स्मार्टफोन बाजार में भूचाल ला सकता है। आमतौर पर, स्टोरेज क्षमता बढ़ने पर स्मार्टफोन की कीमत भी बढ़ जाती है। जियो इतनी बड़ी मात्रा में मुफ्त क्लाउड स्टोरेज देकर यूजरों को कम इंटरनल स्टोरेज वाले किफायती डिवाइस चुनने का विकल्प दे रही है, जो बाजार के समीकरणों को बदल सकता है।

गूगल जैसी कंपनियों के उड़ेंगे होश
इसके अलावा, यह ऑफर गूगल जैसी कंपनियों को भी प्रभावित कर सकता है, जो सीमित मुफ्त ऑफर के बाद अतिरिक्त क्लाउड स्टोरेज के लिए यूजरों से पैसे लेती हैं। 100GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज देकर जियो खुद को क्लाउड स्टोरेज बाजार में एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में स्थापित कर रही है, जो संभावित रूप से गूगल और अन्य पेड क्लाउड सेवाओं के ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है।

AI सेक्‍टर में बड़ा कदम उठा रही कंपनी
मुकेश अंबानी का विजन सिर्फ जियो यूजरों को मुफ्त क्लाउड स्टोरेज देने तक सीमित नहीं है। उन्होंने जियो ब्रेन AI सूट की योजनाओं का भी अनावरण किया, जो एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म है जिसका मकसद सभी के लिए AI को सुलभ बनाना है। इसके साथ ही, जियो गुजरात के जामनगर में एक गीगावाट-स्केल AI-रेडी डेटा सेंटर स्थापित करने की तैयारी कर रही है। यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट AI एप्लिकेशन को और अधिक किफायती और सुलभ बनाएगा। इससे तकनीकी प्रगति में एक लीडर के रूप में जियो की भूमिका और मजबूत होगी।

ड‍िज‍िटल क्रांत‍ि की नींव रख रही है र‍िलायंस ज‍ियो
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 47वीं वार्षिक आम बैठक में मुकेश अंबानी ने कहा, ‘हमारा मानना है कि भारत में हर कोई AI क्रांति का लाभ उठाने में सक्षम होना चाहिए।’ इन घोषणाओं के साथ मुकेश अंबानी न केवल एक सेवा की पेशकश कर रहे हैं, बल्कि वे एक डिजिटल क्रांति की नींव रख रहे हैं जो टेक्नोलॉजी और स्टोरेज के बारे में सोचने के तरीके को बदल सकता है। महंगे स्मार्टफोन के दिन अब गिने-चुने हो सकते हैं और गूगल को जल्द ही इस भारतीय दिग्गज से अप्रत्याशित प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...