10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedतुनिशा के सुसाइड से हैरान मुकेश खन्ना, पेरेंट्स को बताया कसूरवार

तुनिशा के सुसाइड से हैरान मुकेश खन्ना, पेरेंट्स को बताया कसूरवार

Published on

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के सुसाइड का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. एक्ट्रेस की मौत पर फैंस और सेलेब्स दुख जता रहे हैं. 20 साल की उम्र में तुनिशा का जिंदगी खत्म कर लेना हर किसी को शॉक कर गया है. लेकिन इंडस्ट्री में लगातार ऐसे सुसाइड केसेज क्यों देखने को मिल रहे हैं? वो कौन सी चूक है जिसकी वजह से शोबिज इंडस्ट्री में कम उम्र की लड़कियां प्यार के चक्कर में अपनी जान खत्म कर रही हैं? इसका जवाब दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना ने अपने व्लॉग में दिया है.

मुकेश खन्ना का बड़ा सवाल
मुकेश खन्ना ने नया वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने तुनिशा सुसाइड केस पर बात की. इतना ही नहीं इंडस्ट्री में लड़कियों के यूं सुसाइड करने पर सवाल उठाए और उनका जवाब भी दिया. मुकेश खन्ना ने ऐसे केसेज में लड़कियों के पेरेंट्स को बड़ी सलाह दी है. उन्होंने तुनिशा के पेरेंट्स पर सवाल उठाए हैं. एक्टर ने तुनिशा सुसाइड केस को बचकानी घटना बताया है. मुकेश खन्ना ने इसे लव जिहाद का केस नहीं माना. वे कहते हैं- हर खान जरूरी नहीं है इस तरीके के काम करता हो. ये हो रहा है सिर्फ बचकानी उम्र के पड़ाव पर होती बचकानी घटनाओं की वजह से. तुनिशा चली गई है, उंगली उसके बॉयफ्रेंड पर उठ रही है. लेकिन उसकी जड़ के पीछे जो है उसपर कोई बात नहीं करता.

कौन है कसूरवार?
वे कहते हैं- सभी तुनिशा को लेकर हैरान हो रहे हैं. सबसे बड़े कसूरवार लड़कियों के माता पिता हैं. लड़के खुद को संभाल ही लेते हैं. लड़कियां इमोशनली अटैच्ड होती हैं. फिर जब वो धागा टूटता है तो जिंदगी खत्म कर लेती हैं. जो लड़की बॉयफ्रेंड को खुदा मानती है, उसे पता चले कि सामने वाला धोखा दे रहा है तो सोचिए उसके दिल पर क्या गुजरती होगी. तुनिशा का दिल टूटा और घातक फैसला लिया. पेरेंट्स बच्चे को अकेला न छोड़े, वरना हर बच्चे का ऐसा ही हाल होगा.

टीवी इंडस्ट्री से खास अपील
मुकेश खन्ना ने बताया कि सुसाइड 1-2 मिनट का अवसाद होता है. उस वक्त अगर कोई दोस्त, पेरेंट्स वहां मौजूद होता तो शायद तुनिशा नहीं मरती. हर पेरेंट्स को अपनी लड़कियों को मायानगरी में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए. हर महीने पेरेंट्स को बच्चों से मिलना चाहिए. उसका हालचाल पूछे, उसके दोस्त बने. ऐसे में अवसाद के उन कुछ मिनटों में वो अपनों से बात कर पाएगी. मुकेश खन्ना ने अपना ये व्लॉग पेरेंट्स को डेडिकेट किया है. उनके मुताबिक, इंडस्ट्री का माहौल अब बदल गया है. 30-35 दिनों तक शो की शूटिंग चलती है. इससे आपका को-स्टार संग जुड़ाव होता है. लड़की उस पर निर्भर हो जाती है. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को भी शोज में सुसाइड को ग्लैमराइज न करने की अपील की है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...