15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorizedडोंगरी में मुनव्वर फारूकी का जोरदार स्वागत, भीड़ में 'राजा' ने लहराई...

डोंगरी में मुनव्वर फारूकी का जोरदार स्वागत, भीड़ में ‘राजा’ ने लहराई ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी तो कभी ली सेल्फी

Published on

मुंबई के पास बसा डोंगरी शहर। पिछले दो-ढाई सालों से ये जगह ज्याजा चर्चा में बनी हुई है। वजह- मुनव्वर फारूकी। जिन्होंने 28 जनवरी की शाम ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी उठाई और सीधे इसी जगह के लिए रवाना हो गए। क्योंकि यहीं के लोगों के सपोर्ट और प्यार से वह इस इलाके के ‘राजा’ बने। इसके पहले इस जगह का नाम साल 2022 में सुनने को मिला था। जब मुनव्वर ने ‘लॉक अप’ जीता था। खैर। अब स्टैंडअप कॉमेडियन चमचमाती ट्रॉफी लेकर लोगों की भीड़ के बीच नजर आ रहे हैं, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मुनव्वर फारूकी को Bigg Boss 17 Winner बनाने में डोंगरीवालों का सबसे ज्यादा हाथ है। उनके ही सहयोग से वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। जैसे ही वह फिनाले के दूसरे दिन अपने शहर पहुंचे और वहां के लोगों ने उन्हें घेर लिया। उनके स्वागत के लिए रास्ते पर उनके बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनर लगाए गए थे। जैसे ही वह अपनी कार से एंटर हुए, एक भारी हुजुम उमड़ पड़ा। जिस कारण पुलिसबल भी तैनात किए गए थे।

मुनव्वर ने ट्रॉफी लहराई, सेल्फी ली
सकड़ पर मुनव्वर फारूकी के कारण भयंकर ट्रैफिक जाम भी लगा। जिसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। मुनव्वर फारूकी ने अपनी कार की छत से निकलकर फैन्स को हाथ जोड़कर थैंक यू कहा। उनके साथ सेल्फी भी ली और अपनी ट्रॉफी भी हवा में दिखाई। वहीं, जनता ने भी अपने-अपने मोबाइल को निकालकर मुनव्वर की फोटो और वीडियो बनाई। कुछ ने तो मुनव्वर से हाथ मिलाने की भी कोशिश की। साथ ही ‘डोंगरी’ के नारे भी लगाए।

‘लॉक अप’ के वक्त भी ऐसा था नजारा
सड़क पर इतनी भीड़ थी कि जहां-जहां से मुंनव्वर की गाड़ी गुजरी, वहां ऐसा लगा कि सड़क पर किसी ने सरसों बिखेर दी है। लोगों की मुंनव्वर के प्रति दीवनगी साफ देखने को मिल रही थी। ऐसा ही नजारा, 2022 में भी नजर आया था। जब ‘लॉक अप’ जीतने के बाद वह इसी जगह आए थे। लोगों के हुजूम ने उन्हें इस कदर ही घेरा था। उनकी कार को मधुमक्खी के छत्ते की तरह छेंक लिया था।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...