8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedमस्क ने हद कर दी! टॉयलेट पेपर लेकर ऑफिस आने को मजबूर...

मस्क ने हद कर दी! टॉयलेट पेपर लेकर ऑफिस आने को मजबूर हुए ट्विटर के कर्मचारी

Published on

नई दिल्ली

ट्विटर खरीदने के बाद से ही एलन मस्क की आर्थिक हालात खस्ताहाल होती जा रही है। ट्विटर के खर्च को बोझ को कम करने के लिए पहले एलन मल्क से कर्मचारियों की छंटनी की, फिर उसके बाद ऑफिस से सामानों को बेचना शुरू कर दिया। ट्विटर के खर्च को कम करने के लिए तो मस्क ने तो अब हद ही कर दी है। एलन मल्क से खर्च को कम करने के लिए ऑफिस में टॉयलेट पेपर तक की सुविधा को खत्म कर दी है। हालात ये है कि कर्मचारियों को अपना टॉयलेट पेपर लेकर ऑफिस आना पड़ रहा है।

टॉयलेट पेपर लेकर आए कर्मचारी
एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर के कई एम्प्लॉइज को बाहर का रास्ता दिखा दिया। एक के बाद एक ट्विटर की पॉलिसी में फेरबदल कर दिए। ट्विटर के ऑफिस में कई सर्विसेस को बंद कर दी। डेटा सेंटर बंद करने का फरमान सुना दिया। मस्क ने ट्विटर के खर्चों को कम करने के लिए ऑफिस के किराए, सर्विसेस, किचन सर्विस, कर्मचारियों को मिलने वाले खर्चों को बंद कर दिया है। अब उन्होने ऑफिस की चौकीदार और सुरक्षा सेवाओं में भी कटौती कर दी है। हालात ऐसे हो गए हैं कि ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को स्थिति दफ्तर में चारों ओर गदंगी का अंबार है। बदबू और सड़न के कारण काम करना मुश्किल हो रहा है। टॉयलेट में हैंडवॉश और टॉयलेट पेपर जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध नहीं है।

कर्मचारियों को टॉयलेट यूज करने के लिए अपने घर से टॉयलेट पेपर लेकर आना पड़ रहा है। न्यूयार्क टाइम्स के मुतबिक ट्विटर के ऑफिसों से सिक्योरिटी कम कर दी गई है। खर्च कम करने के लिए चौकीदार हटा दिए गए हैं। ऑफिस मेंटिनेंस एजेंसियों का बकाया नहीं चुकाया जा रहा है, जिसके कारण वहां साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। गंदगी के बीच लोग काम करने के लिए मजबूर हैं। मस्क के इस फैसलों के कारण कर्मचारियों को ऑफिस में टॉयलेट पेपर लेकर पहुंचना पड़ रहा है। मस्क लगातार खर्चों की कटौती पर काम कर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...