8 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorized'मेरा पंगा सरकार से...', नहीं काम आई दिलजीत दोसांझ की सफाई, एपी...

‘मेरा पंगा सरकार से…’, नहीं काम आई दिलजीत दोसांझ की सफाई, एपी ढिल्लों ने दिखाए सबूत, बताया ब्लॉक था

Published on

दो सिंगर्स के बीच की ऑनलाइन तकरार इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. सिंगर रैपर- एपी ढिल्लों ने चंडीगढ़ कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर दिलजीत दोसांझ से उन्हें इंस्टाग्राम पर अनब्लॉक करने की गुजारिश की थी, जिसके जवाब में दिलजीत ने कहा कि उन्होंने उन्हें ब्लॉक किया ही नहीं है.

आपको क्या लगा कि ये तकरार यहीं खत्म हो गई, ना जी ना, एपी ढिल्लों ने दिलजीत के कहने के बाद सबूत भी दिखा दिया कि ‘मैं तो ब्लॉक था जी, अब अनब्लॉक किया गया हूं.’ सिंगर्स के इन झगड़ों ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है. एपी पर यूजर्स दिलजीत की इमेज खराब करने का आरोप भी लगा रहे हैं. बताते हैं आपको पूरा माजरा क्या है?

दिलजीत ने किया प्रेज!
दरअसल बात शुरू हुई जब दिलजीत दोसांझ ने अपने इंदौर में किए दिललुमिनाति कॉन्सर्ट के दौरान एपी ढिल्लों और करण औजला का नाम लिया. दिलजीत ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि मेरे और दो भाईयों ने टूर शुरू किया है, करण औजला और एपी ढिल्लों, उनके लिए भी बेस्ट ऑफ लक. इंडिपेंडेंट म्यूजिक का टाइम शुरू है. मुसीबतें तो आएंगी, जब कोई रिवोल्यूशन आता है तो मुसीबत आती है. हम अपना काम करते जाएंगे.

अनब्लॉक की रिक्वेस्ट
दिलजीत को जवाब देते हुए एपी ढिल्लों ने कहा था कि, “मैं बस एक छोटी सी बात कहना चाहता हूं भाई. पहले मुझे इंस्टाग्राम पर अनब्लॉक करो फिर मुझसे बात करो. मैं मार्केट में क्या हो रहा है इस बारे में बात नहीं करना चाहता, लेकिन पहले मुझे अनब्लॉक करो. मैं तीन साल से काम कर रहा हूं. क्या आपने मुझे कभी किसी विवाद में देखा है?”

दिलजीत की सफाई
एपी के इंस्टा पर ब्लॉक होने की बात पर दिलजीत का भी ध्यान गया, लेकिन सिंगर ने बताया कि उन्होंने किसी को ब्लॉक नहीं किया है. इंस्टा स्टोरी शेयर पर एपी ढिल्लों की आईडी का स्क्रीनशॉट शेयर कर दिलजीत ने लिखा- मैंने कभी आपको ब्लॉक नहीं किया, मेरे पंगे सरकार से हो सकते हैं, कलाकारों से नहीं.

एपी ने दिखाए सबूत
लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. अब एपी ढिल्लों ने फिर से दिलजीत के स्टेटमेंट का जवाब दिया और साथ ही सबूत भी दिखा दिया कि वो ब्लॉक थे. एपी ने लगातार तीन स्टोरी शेयर की जहां पहले तो दिलजीत की आईडी शो नहीं हुई, लेकिन बयानबाजी के बाद आईडी दिखने लगी. एपी के मुताबिक दिलजीत ने उन्हें बाद में अनब्लॉक किया.

हालांकि एपी इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने इसके साथ लिखा- मैंने ऐसा कुछ प्लान नहीं किया था ये जानते हुए कि चाहे जो हो, लोग मुझे ही नफरत करेंगे. लेकिन आखिर हम सबको पता है कि असलियत क्या है और क्या नहीं.

एपी ढिल्लों ने दिखाए सबूत
दिलजीत ने अभी तक इन सबूतों का कोई जवाब नहीं दिया है. अब सिंगर की अनबन का ये दौर कितना लंबा चलेगा, या क्या नतीजा निकलेगा ये वक्त बताएगा लेकिन यूजर्स दिलजीत के जवाब के इंतजार में हैं कि अब वो कैसे खुद को सही साबित करते हैं.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...