18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedमेरी जिंदगी गटर में चली गई... रोनित रॉय का छलका दर्द, बोले-...

मेरी जिंदगी गटर में चली गई… रोनित रॉय का छलका दर्द, बोले- भूख और गरीबी के कारण शुरू की थी सिक्योरिटी एजेंसी

Published on

रोनित रॉय ने 27 साल की उम्र में फिल्म ‘जान तेरे नाम’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। साल 1992 में रिलीज हुई यह फिल्म हिट रही थी, और इसने रोनित रॉय को रातोंरात स्टार बना दिया था। आज रोनित रॉय भले ही फिल्मों और टीवी के जाने-माने और बड़े स्टार्स में शुमार हैं, पर सुपरहिट डेब्यू के बाद उन्हें कई साल तक काम नहीं मिला था। इस कारण रोनित रॉय शराब में डूब गए और खाना खरीदने तक के पैसे नहीं थे।

रोनित रॉय ने ‘रेडकार्पेट’ पॉडकास्ट में अपने इस फेज़ के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि किन परिस्थितियों ने उन्हें सिक्योरिटी एंजेसी खोलने पर मजबूर किया। आज रोनित की यह सिक्योरिटी एजेंसी बॉलीवुड के बड़े स्टार्स को सिक्योरिटी सेवाएं देती है।

रोनित रॉय ने बताया क्यों शुरू की थी सिक्योरिटी एजेंसी
रोनित रॉय ने कहा कि उन्होंने भूख और गरीबी के कारण सिक्योरिटी एजेंसी शुरू की थी। वह बोले, ‘मैंने अपने जीवन में जो भी महान कदम उठाए हैं, वो हताशा, निराशा और गरीबी से निकले हैं। एक समय था जब मेरी पहली फिल्म सिल्वर जुबली थी, और उसके बाद मुझे कोई काम नहीं मिला। मुझे नहीं पता क्यों। मैं निराश हो गया। आज के समय में सिल्वर जुबली 100 से 150 करोड़ रुपये की फिल्म देने के बराबर है।’

‘मुझे कोई काम नहीं मिला, मैं बहुत डर गया था’
रोनित रॉय ने आगे कहा, ‘ऐसा कैसे हो सकता है कि आप ऐसी हिट फिल्म दें और कोई काम न मिले? मुझे कोई काम नहीं मिला। मैं बहुत डर गया था। मुझे किराया देना था, खुद का पेट भरना था। बिना पैसे के आप क्या करेंगे? इसलिए मैंने गलत फिल्में साइन कीं, जो फ्लॉप हो गईं। मैं फिर से शुरुआती स्थिति में आ गया और मेरे पास कोई काम नहीं था।’

‘मेरी जिंदगी गटर में चली गई’
रोनित रॉय ने फिर कहा, ‘उसी फ्रस्ट्रेशन में मैं शराब के नशे में डूब गया, और फिर सबकुछ बिगड़ गया। मेरी जिंदगी गटर में चली गई। वह बोले, ‘किसी तरह शराब तो मिल जाती थी, पता नहीं कहां से, लेकिन खाना खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे। शराब ने जकड़ लिया। मैं दोपहर को उठता था, और फिर हैंगओवर रहता था, जिसने चीजों को और बिगाड़ दिया। इंडस्ट्री ने किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि ये खत्म हो गया है।’

दोस्त ने दी थी सलाह बिजनेस की सलाह
रोनित रॉय आगे बोले, ‘तब एक दोस्त ने मुझे अपना नाम एक ब्रांड के तौर पर इस्तेमाल कर बिजनेस शुरू करने की सलाह दी। उसकी सिक्योरिटी एजेंसी थी। मैं उसके ऑफिस जाता और ट्रेनिंग लेता था, और फिर इस तरह मेरी सिक्योरिटी एजेंसी की शुरुआत हुई।’

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...