16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized15 साल स्टेज परफॉर्मर रहीं नम्रता, फ‍िर कैसे बनीं भोजपुरी की टॉप...

15 साल स्टेज परफॉर्मर रहीं नम्रता, फ‍िर कैसे बनीं भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस?

Published on

नम्रता मल्ला भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस और स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में से एक हैं. नम्रता आए दिन अपने आइटम सॉन्ग और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं. नम्रता मल्ला भोजपुरी सिनेमा के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं, जो शायद ही आपको बताने की जरूरत है. पता है कि भोजपुरी एक्ट्रेस के फैंस को उनके बारे में बहुत कुछ पता है. पर अब भी नम्रता मल्ला की लाइफ से जुड़ी बहुत सी बातें हैं, जो हर किसी को नहीं पता है. चलिए फिर आज इन्हीं बातों से पर्दा उठाते हैं.

15 साल बाद भी नहीं मिली पहचान
एक इंटरव्यू के दौरान नम्रता मल्ला ने अपनी फिटनेस और करियर पर बहुत सारी बातें शेयर की. नम्रता मल्ला बताती हैं कि वो पिछले 15 साल से इंडस्ट्री में डांस नंबर्स कर रही हैं. भोजपुरी सिनेमा के अलावा वो साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर्स कर चुकी हैं.

खेसारी लाल रहे लकी
नम्रता मल्ला भले ही सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही थीं. पर असली पहचान उन्हें खेसारी लाल यादव के गाने दो घूंट ने दी. नम्रता मल्ला बताती हैं कि जब उन्हें सारेगामापा भोजपुरी की तरफ से ये गाना ऑफर किया गया, तो उन्होंने फौरन हां कह दी. गाना मजेदार था. इसके साथ ही खेसारी लाल यादव के साथ काम करने का मौका भी था. नम्रता मल्ला ने खेसारी लाल संग दो घूंट गाना किया. गाने में फैंस को खेसारी लाल और नम्रता मल्ला की केमिस्ट्री काफी पंसद आई. ये गाना वायरल हुआ और नम्रता हिट हो गईं.

‘दो घूंट’ गाने में नम्रता मल्ला की परफॉर्मेंस देखने के बाद उन्हें पवन सिंह संग ‘लाल घाघरा’ में काम करने का मौका मिला. ‘दो घूंट’ की तरह नम्रता और पवन सिंह ‘लाल घाघरा’ गाना भी काफी पसंद किया गया. भोजपुरी आइटम नंबर्स से लोगों के दिलों में उतरने वाली नम्रता मल्ला ‘जग्गू की लालटेन’ फिल्म में भी दो गानों पर परफॉर्म कर चुकी हैं.

नम्रता मल्ला बताती हैं कि लॉकडाउन के दौरान जब पूरी दुनिया घरों में कैद थी. तब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करने शुरू किए, जिन्हें मिलियन में व्यूज मिले. लॉकडाउन खुलते ही नम्रता मल्ला की किस्मत के दरवाजे भी खुल गए. आज वो क्या हैं और क्या कर रही हैं. शायद ही ये किसी को बताने की जरूरत है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...