8 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedचीन में न कार्ड चलता है, न कैश, न क्यूआर, सिर्फ हाथ...

चीन में न कार्ड चलता है, न कैश, न क्यूआर, सिर्फ हाथ दिखाएं और कट जाएगा पैसा

Published on

नई दिल्ली,

चीन तकनीक के मामले में हमेशा कुछ न कुछ नया और यूनिक काम करता रहता है. वहां के लोग अब शॉपिंग या कोई भी चीज खरीदने के लिए कैश या कार्ड तो दूर ऑनलाइन ट्रांजिक्शन तक नहीं करते. वहां सिर्फ अपना हाथ दिखाने से काम चल जाता है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दिखाया गया है कि चीन अभी से 2050 के जमाने में चला गया है. वहां लोग पॉकेट में पैसा या वॉलेट लेकर नहीं चलते हैं. अगर किसी को कुछ खरीदारी करनी है और उसके बदले में पैसा देना है तो सिर्फ हाथ दिखाने से काम चल जाता है.

सिर्फ हाथ दिखाकर हो जाता है पेमेंट
चीन के दुकानों और शॉपर्स मार्ट्स में कार्ड स्वाइप या क्यूआर कोड इस्तेमाल करना अब पुराने जमाने की बात हो चुकी है. लोग यहां जी भरकर शॉपिंग करते हैं और फिर पेमेंट के वक्त काउंटर पर उन्हें सिर्फ अपना हाथ दिखाना पड़ता है और भुगतान हो जाता है.

कैसे होता है हाथ से भुगतान
इंस्टाग्राम पर @ranahamzasaif नाम के हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इसमें बताया गया है कि सिर्फ अपना पंजा दिखाकर पेमेंट किया जा सकता है. वीडियो में एक शख्स बताता है कि आपको सिर्फ दुकान में अपना हाथ स्कैन करवाना होगा. इसके बाद आपके बैंक से जुड़े डिटेल्स उनके सिस्टम में फीड हो जाएंगे. आगे जब कभी भी उस दुकान से आपको खरीदारी करनी हो, आप बिना कार्ड या क्यूआर कोड के सिर्फ अपना हाथ स्कैन कर पेमेंट कर सकते हैं. पूरे चीन में उस स्टोर के किसी भी ब्रांच में आप इस तरह से पेमेंट कर सकते हैं.
सम्बंधित ख़बरें

स्कैन करवाकर रजिस्टर्ड करवाना होता है हाथ
वीडियो में जानकारी दी गई कि हाथ दिखाकर पेमेंट करने के लिए बस आपको स्टोर्स में अपने हाथ स्कैन करवाने होते हैं. इससे आपकी डिटेल्स रजिस्टर्ड हो जाती है. ऐसे में फोन नहीं भी रहने पर बिना क्यूआर कोड इस्तेमाल किये आसानी से भुगतान किया जा सकता है.

लोगों ने किये मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आई है. एक यूजर ने लिखा है – इंडिया में तो हमारे नाम से उधार ही मिल जाता है. दूसरे यूजर ने लिखा है हमारे यहां अंगूठा लगाकर पेमेंट हो जाता है, ये कोई नई बात नहीं. इसके अलावा भी कई लोगों ने बहुत ही दिलचस्प टिप्पणियां की है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...