बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपना 57वां बर्थेडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौक को उन्होंने अकेले नहीं बल्कि फैन्स के साथ इंजॉय किया। रात 12 बजे वह पहले अपनी बालकनी में आए। वहां उन्होंने फैन्स को अपनी झलक दिखाई। हाथ हिलाया। उनको हाय-हेलो कहा। इस दौरान बेटा अबराम भी साथ दिखाई दिया। इसके बाद शाम में भी वह बालकनी में फैन्स का शुक्रियाअदा करने पहुंचे। वहां हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया। थैंक यू कहा। ये सिलसिला यहीं नहीं थमा। वह पर्सलनी फैन्स से मिलने के लिए एक ऑडिटोरियम भी गए, जहां उन्हें अलग-अलग तरह से ग्रीट किया गया।
मुंबई के एक ऑडिटोरियम में पहुंचे शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की घुटनो पर बैठकर शाहरुख से कहती है- न है हिंदू, न मुस्लमान है.. तू शाहरुख खान है, तू शाहरुख खान है, तू शाहरुख खान है। इतना सुनते ही शाहरुख भी उनको उठाकर गले लगा लेते हैं, जिसके बाद उस फीमेल फैन की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है।
फैन्स ने की जमकर तारीफ
इस ऑडिटोरियम में शाहरुख चारों तरफ फैन्स से घिरे दिखाई दे रहे हैं। फीमेल और मेल फैन्स उनके आस-पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। वह बेहद खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही वह दोनों हाथ जोड़े फैन्स का एक बार थैंक यू कह रहे हैं। एक्टर का ये तरीका देखकर फैन्स जमकर उन पर प्यार बरसा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
छैय्या छैय्या पर थिरके शाहरुख खान
शाहरुख खान ने इस इवेंट में फैन्स के लिए अपने पॉप्युलर गाने छैय्या छैय्या पर डांस किया, जिसके बाद तो ऑडिटोरियम एकदम गूंज उठा। लोगों ने खुशी के मारे चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके अलावा शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘पठान’ का डायलॉग- जिंदा है… भी अलग अंदाज में बोला। केट कटिंग की। इतना ही नहीं फैन्स से ढेर सारी बातें की।
