14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedआदिपुरुष पर नया विवाद, बिना जनेऊ दिखे राम, सीता की मांग में...

आदिपुरुष पर नया विवाद, बिना जनेऊ दिखे राम, सीता की मांग में नहीं स‍िंदूर

Published on

बॉलीवुड फिल्म ‘आदिपुरुष’ फिर से मुश्किलों में फंस गई है. हाल ही में इसका नया पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसपर अब विवाद हो गया है. इस फिल्म के डायेरेक्टर ओम राउत, प्रोड्यूसर भूषण कुमार और एक्टर्स के नाम पर मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है. यह शिकायत संजय दीनानाथ तिवारी ने कराई है, जो खुद को सनातन धर्म का प्रचारक बताते हैं. शिकायत में कहा गया कि फिल्म के पोस्टर ने हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है.

पोस्टर पर विवाद
आदिपुरुष के नए पोस्टर के खिलाफ मुंबई हाई कोर्ट के एडवोकेट आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से एक शिकायत दर्ज करवाई गई है. शिकायत में बताया गया है, कि फिल्म निर्माता ने हिंदी धर्म ग्रंथ “रामचरितमानस” के पात्र को अनुचित तरह से दर्शाया है. बॉलीवुड फिल्म “आदिपुरुष” के नए रिलीज पोस्टर में हिंदू धर्म समाज के धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है. यह शिकायत भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए), 298, 500, 34 के तहत FIR दर्ज करने की मांग के साथ दर्ज करवाई गई है.

शिकायत में बताया गया है कि बॉलीवुड फिल्म ‘आदिपुरुष’ फिल्म हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ “रामचरितमानस” मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जीवनी पर बनाई गई है. इस पवित्र ग्रंथ “रामचरितमानस” का सनातनी धर्म कई युगों से अनुसरण करते आ रहे हैं. हिंदू धर्म में “रामचरितमानस” में उल्लेख मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी एवं सभी पूजनीय पात्रों का विशेष महत्व है. शिकायतकर्ता ने बताया कि बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष के रिलीज पोस्टर में रामायण के सभी एक्टर्स को बगैर जनेऊ धारण किए ही दिखाया गया है. जो कि गलत है.

लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की चेतावनी
वहीं रिलीज किए गए पोस्टर में कृति सेनन को अविवाहित महिला के तौर पर बगैर सिंदूर के साथ दिखाया गया है. इससे यह साफ है कि उन्हें अविवाहित महिला के तौर से दिखाया जा रहा है. शिकायतकर्ता का कहना है कि बॉलीवुड फिल्म निर्माता निर्देशक एवं कलाकारों ने ऐसा जानबूझकर किया है. ऐसा कर के वो सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं. ये बेहद निंदनीय है. आदिपुरुष के पोस्टर ने हिंदू धर्म का अपमान किया है. इसकी वजह से भविष्य में निश्चित तौर से भारत के विभिन्न राज्यों में लॉ एंड ऑर्डर को खतरा हो सकता है.

मालूम हो कि हाल ही में आदिपुरुष का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया था. इसमें लीड स्टार्स प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्त दिख रहे थे. हालांकि पोस्टर ने फैंस को कुछ खास इम्प्रेस नहीं किया था. यूजर्स ने इसका काफी मजाक उड़ाया था और इसे कार्टून मूवी बताया था.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...