16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedदिशा सालियान केस में मिले नए सबूत, मुंबई पुलिस अधिकारियों ने पिता...

दिशा सालियान केस में मिले नए सबूत, मुंबई पुलिस अधिकारियों ने पिता को सौंपी पेन ड्राइव, गैंगरेप और हत्या का दावा

Published on

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। दिशा जून 2020 में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं। उनके पिता सतीश सालियान ने नए सिरे से जांच की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है, वहीं मुंबई पुलिस ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में इसे आत्महत्या करार दिया है और कहा है कि वह कई कारणों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। लेकिन मामले में नया अपडेट चौंकाने वाला है।

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में फिर एक नया अपडेट आया है। दरअसल मुंबई पुलिस के दो पूर्व सहायक पुलिस आयुक्त एपी निपुंगे और भीमराज घाडगे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान और उनके वकील नीलेश ओझा को एक पेन ड्राइव सौंपी है, जिसमें बेहद सेंसेटिव कंटेंट मौजूद हैं।

दिशा सालियान केस में नए खुलासे
दावा है कि इस पेन ड्राइव में तस्वीरें, वीडियो, स्टिंग ऑपरेशन की फुटेज और बाकी दस्तावेज शामिल हैं, जो इस केस में एक नई दिशा दे सकते हैं। साथ ही, इनमें यह दावा किया जा रहा है कि दिशा की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला हो सकता है। इसके अलावा, साक्ष्यों में यह भी आरोप लगाया गया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हेरफेर कर सच्चाई को छिपाने की कोशिश की गई थी।

सबूतों में क्या नया?
सबूतों में तस्वीरें, वीडियो रिकॉर्डिंग, स्टिंग ऑपरेशन फुटेज और कई जरूरी दस्तावेज शामिल हैं, जो पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और बाकियों के खिलाफ गंभीर आरोपों की ओर इशारा करते हैं।

सबूत करते हैं इस तरफ इशारा
बता दें कि इससे पहले, दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने दिशा की मौत के लिए शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों को जिम्मेदार ठहाराए थे। सालियान ने आदित्य के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए इनके नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। साथ ही, उन्होंने खुद की और अन्य गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी गुहार लगाई है। चर्चा है कि अहम साक्ष्य अगर सार्वजनिक हो जाती है, तो इसके आने के बाद जांच एजेंसियों पर दिशा मौत प्रकरण की नई सिरे से जांच करने का दबाव बढ़ जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही इस चर्चित प्रकरण की सच्चाई भी लोगों के सामने आ जाएंगी।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...