12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedनितिन गडकरी ने शेयर किया Delhi mumbai expressway का वीडियो, आनंद महिंद्रा...

नितिन गडकरी ने शेयर किया Delhi mumbai expressway का वीडियो, आनंद महिंद्रा बोले ये जादू हो सकता है

Published on

नई दिल्ली

Delhi mumbai expressway का पहला फेज बनकर तैयार हो चुका है जो दिल्ली-दौसा-लालसोट तक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। मगर उससे पहले ही ये एक्सप्रेस वे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है जिसकी वजह है केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शेयर की गई पोस्ट। नितिन गडकरी की पोस्ट पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा भी बिना प्रतिक्रिया दिए बिना नहीं रह सके।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 9 फरवरी को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का एक नाइट व्यू वीडियो वीडियो शेयर किया था जो देखते देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। ट्विटर यूजर्स ने इस एक्सप्रेस वे का नाइट व्यू वीडियो देखने के बाद एक्सप्रेसवे और नितिन गडकरी के काम की जमकर तारीफ की डाली।

नितिन गडकरी ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के नाइट व्यू वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, “वास्तुकला के चमत्कार #Delhi_Mumbai_Expressway से रात का खूबसूरत नज़ारा। एक नज़र देख लो” इसके साथ नितिन गडकरी ने #BuildingTheNation #PragatiKaHighway #GatiShakti जैसे तीन हैशटैग भी लगाए।

गडकरी के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देने वालों में आम यूजर्स के अलावा देश की की प्रमुख हस्तियों में शामिल आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी हैं जिन्होंने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के नाइट व्यू वीडियो को देखने के बाद नितिन गडकरी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि, “आपने हमें याद दिलाया है कि बुनियादी ढांचा उबाऊ नहीं है—यह जादू हो सकता है। मैं इस एक्सप्रेस वे-नहीं, ड्रीम वे-दिन में ड्राइव करने की योजना बना रहा था, लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं एक नाइट क्रूज़ की योजना बनाऊंगा”

नितिन गडकरी द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के नाइट व्यू वीडियो को अब तक 1.2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जिसे करीब 24 हजार लोग लाइक कर चुके हैं, 3400 से ज्यादा लोग इसे शेयर कर चुके हैं और सैंकड़ों लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से जिसके 246 किलोमीटर लंबे पहले फेज का निर्माण पूरा हो चुका है और इसके निर्माण में 12,150 करोड़ रुपये की लागत आई है। दिल्ली-दौसा- लालसोट तक के इस स्ट्रेच के शुरू होने के बाद दिल्ली से जयपुर की यात्रा में लगने वाला समय घटकर 3.5 घंटे हो जाएगा जो वर्तमान में 5 घंटे है।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे ( देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे है जिसकी कुल लंबाई 1,386 किलोमीटर है। इस एक्सप्रेस के शुरू होने के बाद दिल्ली से मुंबई के बीच की दूरी 1,242 किलोमीटर हो जाएगी जो वर्तमान में 1,424 किलोमीटर है। इसके साथ ही यात्रा में लगने वाला समय करीब आधा यानी 12 घंटे का हो जाएगा जो अभी 24 घंटे है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे वर्तमान में 8 लेन वाला एक्सप्रेसवे है जिसे भविष्य में 12 लेन का किया जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे में जानवरों और वाहनों का एक्सीडेंट होने से रोकने के लिए कई जगह एनिमल पास को बनाया गया है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...