2 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorized'इंडस्ट्री में कोई अपना नहीं...', फ्रस्टेट हुई करोड़पति एक्ट्रेस, बोली- खुद को...

‘इंडस्ट्री में कोई अपना नहीं…’, फ्रस्टेट हुई करोड़पति एक्ट्रेस, बोली- खुद को साबित…

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे कर लिए हैं. फिल्म ‘हीरोपंति’ से कृति ने डेब्यू किया था. हाल ही में कृति ने Nikhil Kamath के पॉडकास्ट में अपनी इस जर्नी के बारे में बात की. कृति ने कहा कि वो एक आउटसाइडर हैं. फिल्मी बैकग्राउंड से उनका कोई ताल्लुक नहीं. कई बार वो ये बात सोचकर फ्रस्टेट भी होती हैं. पर अब उन्हें फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपने काम से खुद को साबित किया है.

कृति ने कही ये बात
कृति बोलीं- मेरे इंडस्ट्री में दोस्त हैं, लेकिन कई बार मैं ये सोचती हूं कि मेरे पास ऐसा कोई दोस्त नहीं जिसे मैं देर रात या बेवक्त कॉल कर सकूं. पहले जब ऐसा होता था तो मैं फ्रस्टेट हो जाती थी, लेकिन अब मुझे इस बात का फर्क नहीं पड़ता. मैं आज जहां पह पहुंची हूं, यहां तक आने में मुझे एक दशक लगा, यानी 10 साल. मैं अपने काम में इतनी रम चुकी हूं कि अब मुझे किसी को साबित नहीं करना, क्योंकि मुझे काम आता है और ये बात लोग जानते हैं.

“इंडस्ट्री में 10 साल बिताने के बाद मुझे अब कोई वैलिडेशन की जरूरत नहीं. फिर मेरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चले या नहीं. लोग मुझे एक एक्टर ही मानेंगे. और मैं हमेशा से एक्टर बनने की ही भूखी रही हूं, पैसे कमाने की नहीं. स्टारडम की भी नहीं. मैं परफॉर्म किया, अवॉर्ड्स और नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया, अब जाकर मुझे लगता है कि मुझे किसी को प्रूव करने की जरूरत नहीं. वरना मैं खुद को पुश करती थी और काम करने के बारे में ही सोचती थी.”

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति को शाहिद कपूर के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था. इसमें एक्ट्रेस ने एक रोबॉर्ट का किरदार अदा किया था. इसके अलावा कृति को करीना कपूर खान और तब्बू के साथ फिल्म ‘क्रू’ में देखा गया. फिल्म में कृति ने एक एयर होस्टेस का रोल अदा किया था. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी. दर्शकों के बीच तीनों ही एक्ट्रेसेस काफी सुर्खियों में रही थीं.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...