16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedअरबाज नहीं, मलाइका ने शादी के लिए किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने...

अरबाज नहीं, मलाइका ने शादी के लिए किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Published on

बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित सेलेब्स में से एक मलाइका अरोड़ा का रियलिटी शो आखिरकार शुरू हो गया है. कई दिनों से इस इस शो का इंतजार फैंस कर रहे थे. शो का नाम मूविंग इन विद मलाइका है. अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने वाली मलाइका अरोड़ा, इस शो के जरिए अपनी जिंदगी में झांकने का मौका फैंस को दे रही हैं. शो के पहले एपिसोड में मलाइका ने अपनी शादी को लेकर खुलासे किए.

मलाइका ने किया था अरबाज को प्रपोज
अपने शो मूविंग इन विद मलाइका में, मलाइका अरोड़ा ने एक्स हसबैंड अरबाज खान संग अपनी शादी के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि शायद ही लोगों को ये बात पता हो लेकिन अरबाज ने उन्हें नहीं बल्कि उन्होंने अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था. मलाइका ने कहा कि उनका ऐसा करने का कारण बस ये था कि वो अपने घर से निकलना चाहती थीं. वो कहती हैं कि मैंने उन्हें कहा, ‘मुझे आपसे शादी करनी है, क्या आप तैयार हो?’ इसपर अरबाज मुड़े और उन्होंने बहुत प्यार से कहा था, ‘आप बस दिन और जगह चुन लो.’

क्यों टूटी दोनों की शादी?
अरबाज खान की तारीफ करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘वो बहुत कमाल के इंसान हैं. उन्होंने मुझे काम करने दिया. उन्होंने मुझे जैसा मर्जी चाहे वैसे रहने दिया. आज मैं जो हूं वो इसलिए हूं क्योंकि उन्होंने मुझे अपने हिसाब से जीने दिया. बस बाद में हम एक दूसरे से दूर हो गए. मैं बहुत यंग थी. मुझे लगता है कि मैं भी आगे चलकर बदल गई. मुझे जिंदगी में अलग चीजें चाहिए थीं. मुझे अपने आसपास कुछ चीजें खलती थीं और मुझे महसूस हुआ कि मुझे आगे बढ़ना है. मुझे लगा कि ऐसा करने का एक ही तरीका है- कुछ रिश्तों को पीछे छोड़ देना.’

उन्होंने आगे कहा, ‘अब मुझे लगता है कि आज हम दोनों पहले से बेहतर इंसान बन चुके हैं. हम एक दूसरे से प्यार और एक दूसरे की इज्जत इसीलिए करते हैं, क्योंकि अब हम अलग इंसान बन चुके हैं. हमारा साथ में एक बच्चा है. तो ये चीज कभी भी नहीं बदलेगी. लेकिन मुझे लगता है कि हम इतने बेहतर साथ में नहीं होते. रिश्ते के अंत तक आते-आते हम बहुत चिढ़चिढ़े हो गए थे. हम बहुत गुस्सैल और निगेटिव लोग बन गए थे. ‘दबंग’ तक हम दोनों बीच सब ठीक था. उसके बाद चीजें बदल गई थीं.’

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने 1998 में शादी की थी. दोनों ने 2016 में अलग होने का ऐलान कर दिया था. 2017 में उनका तलाक हुआ. मलाइका और अरबाज का एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है. अभी मलाइका, एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. अरबाज खान, मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी संग रिश्ते में हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...