12 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedअडानी ही नहीं रामदेव की कंपनी को भी 10 दिन में हुआ...

अडानी ही नहीं रामदेव की कंपनी को भी 10 दिन में हुआ 7000 करोड़ का नुकसान, जानें क्या है वजह?

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से अडानी एंटरप्राइजेस के शेयरों में पिछले 20 दिनों में ही 35 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है। इसी बीच एक ऐसा भी शेयर है जिस पर अभी किसी की नजर नहीं गई है। योग गुरु स्वामी रामदेव की पतंजलि फूड्स के शेयरों में पिछले दो सप्ताह में ही 16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अभी भी कंपनी का शेयर बिकवाली के दौर से गुजर रहा है।

सालभर पहले की बात करें तो कंपनी का शेयर 700 रुपये के करीब था। हालांकि इसके बाद इसमें अप्रत्याशिक तेजी देखने को मिली। महीनेभर पहले की बात करें तो कंपनी का शेयर 1495 रुपये के अपने उच्च स्तर पर पहुंच चुका था। 24 जनवरी को पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods Ltd) का शेयर 1208 रुपये था। 3 जनवरी को यह घटकर 907 रुपये रह गया।

3 फरवरी को कंपनी का मार्केट कैप 32825.69 करोड़ रुपये पहुंच गया। जबकि 27 जनवरी को यह 40000 करोड़ था। सितंबर 2022 में कंपनी का मार्केट कैप 51 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया था। 5 महीने में 18000 करोड़ रुपये का झटका लगा है।

पतंजलि का नेट प्रॉफिट 26 फीसदी बढ़ा
एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयरों में गिरावट का कारण बाजार बदलती स्थिति हो सकता है। हालांकि पतंजलि फूड्स में पिछली तिमाही का बेहतर प्रदर्शन किया है। दिसंबर में जारी तिमाही नतीजों में कंपनी को 26 फीसदी का शुद्ध लाभ हुआ है। हालांकि केंद्र सरकार के कच्चे सोयाबीन तेल के आयात को बंद करने का असर कंपनी के अगले तिमाही नतीजों में देखने को मिल सकता है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...