16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedकेवल अडानी ही नहीं दुनिया के ये 6 सुपर रिच भी तेजी...

केवल अडानी ही नहीं दुनिया के ये 6 सुपर रिच भी तेजी से गंवा रहे हैं अपनी संपत्ति

Published on

नई दिल्ली,

आज से लगभग पांच महीने पहले गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स थे, लेकिन आज वो टॉप-20 से भी बाहर हो गए हैं. इसकी वजह है अमेरिकी फोरेंसिक फाइनेंशियल फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट.हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर ‘दुनिया की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट धोखाधड़ी’ करने का आरोप लगाया था. ये रिपोर्ट 24 जनवरी को आई थी. इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप को लेकर स्टॉक हेरफेर-अकाउंटिंग फ्रॉड समेत कई दावे किए गए हैं. अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को खारिज किया है. लेकिन इस रिपोर्ट के आने के बाद से अब अडानी ग्रुप को 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है. अडानी ग्रुप के स्टॉक गिरते जा रहे हैं.

इसका नतीजा ये हो रहा है कि अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी की रैंकिंग भी गिरती जा रही है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी शुक्रवार को 21वें नंबर पर आ चुके हैं. इस साल अब तक उन्हें 59.2 अरब डॉलर का घाटा झेलना पड़ा है और इसमें से 52 अरब डॉलर महज बीते 10 दिनों में साफ हो गए. फोर्ब्स के मुताबिक, शुक्रवार को अडानी की नेटवर्थ और कम होकर 56 अरब डॉलर रह गई है. हालांकि, अडानी अकेले नहीं है जिनकी संपत्ति में इतनी तेजी से गिरावट आ रही हो. टॉप-20 में और भी 6 ऐसे रईस हैं जिनकी नेटवर्थ लगातार कम होती जा रही है.

किन रईसों की संपत्ति हो रही कम?

1. लैरी एलिसनः ओरेकल के फाउंडर हैं. ओरेकल की 35% हिस्सेदारी इन्हीं के पास है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, लैरी एलिसन ने एक दिन में 205 मिलियन डॉलर यानी 1,686 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं. अभी उनकी नेटवर्थ 102 अरब डॉलर (8.38 लाख करोड़ रुपये) है.

2. कार्लोस स्लिमः मेक्सिको के सबसे रईस शख्स हैं. लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी America Movil के मालिक हैं. इनकी नेटवर्थ में 1.56 अरब डॉलर (12,830 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है. अभी इनकी नेटवर्थ 84.2 अरब डॉलर (6.92 लाख करोड़ रुपये) है.

3. मुकेश अंबानीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं. भारत के सबसे अमीर शख्स हैं. अभी इनकी नेटवर्थ 82.5 अरब डॉलर (6.78 लाख करोड़ रुपये) है. अंबानी की नेटवर्थ में 695 मिलियन डॉलर (5,715 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है. ब्लूमबर्ग इंडेक्स में अंबानी 12वें तो फोर्ब्स की लिस्ट में 11वें नंबर पर है.

4. जिम वॉल्टनः वॉल्मार्ट कंपनी के संस्थापक सैम वॉल्टन के सबसे छोटे बेटे हैं. वो अपने फैमिली के आर्वेस्ट बैंक के चेयरमैन हैं. उनकी नेटवर्थ में 283 मिलियन डॉलर (2,327 करोड़ रुपये) की कमी आ चुकी है. अभी उनकी नेटवर्थ 61.4 अरब डॉलर (5.05 लाख करोड़ रुपये) है.

5. रॉब वॉल्टनः वॉल्मार्ट के संस्थापक सैम वॉल्टन के बड़े बेटे हैं. 1992 में अपने पिता के निधन के बाद कंपनी के चेयरमैन बने थे. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 259 मिलियन डॉलर (2,130 करोड़ रुपये) कम हो चुकी है. फिलहाल उनकी नेटवर्थ 60.2 अरब डॉलर (4.95 लाख करोड़ रुपये) है.

6. एलिस वॉल्टनः वॉल्मार्ट फाउंडर सैम वॉल्टन की इकलौती बेटी हैं. क्रिस्टल ब्रिजेस म्यूजियम ऑफ अमेरिकन आर्ट की चेयरमैन हैं. एलिस वॉल्टन की नेटवर्थ में भी 244 मिलियन डॉलर (2000 करोड़ रुपये) की गिरावट आ चुकी है. अभी उनकी नेटवर्थ 59.2 अरब डॉलर (4.86 लाख करोड़ रुपये) है.

दो साल में पहले नंबर पर तीन लोग पहुंचे
दो साल में दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में तीन लोग शुमार हो चुके हैं. जनवरी 2021 में एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे. उनसे पहले अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस थे. पिछले साल दिसंबर में एलन मस्क को पछाड़कर बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले नंबर पर आ गए. बर्नार्ड अरनॉल्ट लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH के चेयरमैन हैं. मई 2021 में अरनॉल्ट ने जेफ बेजोस को पछाड़ दिया था और दूसरे नंबर पर आ गए थे.

फोर्ब्स के मुताबिक, बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ इस समय 217.5 अरब डॉलर (17.88 लाख करोड़ रुपये) है. दूसरे नंबर पर एलन मस्क हैं, जिनके पास 183.2 अरब डॉलर (15.06 लाख करोड़ रुपये) की नेटवर्थ है. वहीं, तीसरे नंबर पर 136 अरब डॉलर (11.18 लाख करोड़ रुपये) की नेटवर्थ के साथ जेफ बेजोस हैं.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...