9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedFIFA में मेसी ही नहीं दीपिका ने भी रचा इतिहास, कपड़े पहने...

FIFA में मेसी ही नहीं दीपिका ने भी रचा इतिहास, कपड़े पहने उस लेबल के जिसके CEO के आगे मस्क हैं फेल

Published on

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आखिरी दिन रोमांचक मैच के साथ खत्म हुआ। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने एक बार फिर चैंपियन बन खुद को बेस्ट साबित कर दिया। चैंपियनशिप का आखिरी दिन सिर्फ विजेता टीम के लिए ही ऐतिहासिक नहीं था, बल्कि भारत के लिए भी ये बेहद गर्व का दिन था। ऐसा इसलिए क्योंकि पहली बार कोई भारतीय फीफा की विनिंग ट्रॉफी को अन्वेल करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस प्राउड मोमेंट को क्रिएट करने वाली बीटाउन की सुपरस्टार स्टेटस इंजॉय करने वाली अदाकारा दीपिका पादुकोण थीं, जिन्होंने अपनी स्माइल के साथ ही अपने स्टेटमेंट फैशन से सबका ध्यान खींच लिया।

जैकेट पर टिका ध्यान
दीपिका पादुकोण ने दुनिया के सबसे नामी फैशन हाउस में से एक में गिने जाने वाले Louis Vuitton के कपड़े पहने थे। उन्होंने ब्लैक कलर की क्रेप मेड मिडी स्कर्ट वेअर की थी, जिसे प्लीटिड पैटर्न में स्टिच किया गया था। इसके साथ क्लासिक वाइट पॉपलिन मेड शर्ट को मैच किया गया था। लुक को यूनिक टच उनकी ब्राउन स्टेटमेंट जैकेट दे रही थी, जिसकी डिजाइन सबसे हटकर थी। वहीं उनके 70s के स्टाइल वाले ब्लैक बूट्स लुई वीटॉन के फॉल-विंटर 2022 कलेक्शन से पिक किए गए थे।

क्या है दीपिका का लुई वीटॉन से रिश्ता?
दीपिका को फीफा में ट्रॉफी अन्वेल करने के लिए चुने जाने के पीछे एक खास वजह भी है। दरअसल, अदाकारा को कुछ समय पहले ही इस लग्जरी फैशन लेबल ने अपना हाउस ब्रैंड ऐम्बैसडर घोषित किया था। ये टाइटल पाने वाली दीपिका पहली इंडियन सेलिब्रिटी हैं। 167 साल के इस लेबल के इतिहास में ये पहली बार है, जब एक भारतीय को ऐम्बैसडर चुना गया।

ब्रैंड ने पहले भी दीपिका के लिए बनाए हैं कस्टम क्लोद्स
इससे पहले भी ये लेबल दीपिका पादुकोण के लिए कस्टम क्लोद्स क्रिएट कर चुका है। कैन फिल्म फेस्टिवल में इस अदाकारा को फैशन हाउस की एक से बढ़कर एक स्टेटमेंट ड्रेसेस में स्पॉट किया गया था। और जैसा कि सब जानते ही हैं कि इन स्टनिंग लुक्स ने इंटरनेट पर किस तरह कोहराम मचा दिया था।

दौलत के मामले में CEO ने छोड़ दिया है सबको पीछे
LV फैशन लेबल पैरंट कंपनी LVMH के अंडर आता है। इसके को-फाउंडर, चेयरमैन और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। इन्होंने हाल ही में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को दुनिया के सबसे अमीर शख्स के टॉप पायदान से नीचे किया है। फोर्ब्स के मुताबिक, अरनॉल्ट की संपत्ति 188.6 बिलियन डॉलर्स है। इस लिस्ट का हिस्सा बनने वाले अगर भारत के सबसे रईस शख्स गौतम अडानी की बात की जाए तो फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 131.7 बिलियन डॉलर्स है और मुकेश अंबानी की 90.4 बिलियन डॉलर्स।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...