19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedवंदे भारत और राजधानी नहीं 'डबल डेकर ट्रेन' है भीड़ का जवाब,...

वंदे भारत और राजधानी नहीं ‘डबल डेकर ट्रेन’ है भीड़ का जवाब, कोच के अंदर का वीडियो हुआ वायरल

Published on

वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस और तेजस जैसी ट्रेनें आए दिन चर्चा में रहती है। लेकिन हर कोई इन ट्रेनों का किराया अफोर्ड नहीं कर सकता। ऐसे में बहुत से यात्री ऐसे भी है, जो कम पैसे में आराम के साथ सफर करना पसंद करते है। ऐसे में अगर डबल डेकर ट्रेनें शुरू हो जाए, तो यात्रियों को भी उससे काफी राहत मिलेगी। इंटरनेट पर डबल डेकर ट्रेन के अंदर का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसमें ट्रेन का इंटीरियर दिखाया गया है। वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स मिलीजुली प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स का कहना है कि इससे सफर में आसानी होगी और भीड़ मैनेज हो जाएगी। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह आइडिया उतना सफल भी नहीं होगा। बताते चले कि भारत में डबल डेकर ट्रेनें अब भी कुछ रूटों पर चलती है।

अगर 6 फीट का बंदा आ गया तो…
वीडियो देख चुके यूजर्स कमेंट सेक्शन में आकर अपनी कुछ चिंताएं भी व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर इस डबल डेकर में 6-फीट का आदमी आ गया तो? दूसरे ने कहा कि यह सच में एक बढ़िया आइडिया है। तीसरे यूजर ने कहा कि यह भारत में काम नहीं करेगा। चौथे ने कहा कि अब यही आखिरी ऑप्शन बचा है।

डबल डेकर ट्रेन का इंटीरियर…
डबल डेकर ट्रेन के अंदर शख्स अपने कैमरे के साथ वीडियो बनाते हुए गेट से घुसता है। इसके बाद वह दिखाता है कि इस ट्रेन में दो फ्लोर बनाए गए हैं। जहां पर पैसेंजर्स के बैठने के लिए सीट लगाई गई है। शख्स डबल डेकर ट्रेन के नीचे और ऊपर दोनों ही हिस्से को दिखाता है। अब उसकी इस वीडियो के वायरल होने पर यूजर्स जमकर इस पर अपनी राय दे रहे हैं।

X पर इस वीडियो को @introvert_hu_ji नाम के हैंडल ने पोस्ट करते हुए लिखा- डबल डेकर ट्रेनें भारत में भीड़भाड़ वाली यात्रा का समाधान हो सकती हैं। उनकी इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 लाख 70 हजार से ज्यादा व्यूज और साढ़े 5 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि कमेंट सेक्शन में इस वीडियो पर 400 से अधिक प्रतिक्रिया आई हैं।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...