19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअब दिलजीत दोसांझ के चंडीगढ़ कॉन्सर्ट पर विवाद, जिला प्रशासन ने भेजा...

अब दिलजीत दोसांझ के चंडीगढ़ कॉन्सर्ट पर विवाद, जिला प्रशासन ने भेजा नियम उल्लंघन का नोटिस, HC से एक्शन की मांग

Published on

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में कॉन्सर्ट किया था, जिसे लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल इस मामले की बुधवार, 18 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। 14 दिसंबर के कॉन्सर्ट को लेकर जिला प्रशासन ने ऑर्गनाइजर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही इस मामले में हाई कोर्ट में रिपोर्ट पेश ही। जिला प्रशासन ने हाई कोर्ट को बताया कि कॉन्सर्ट में शोर का स्तर निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया। साथ ही प्रशासन ने सिफारिश की कि जिन्होंने भी उल्लंघन किया है, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए।

चंडीगढ़ प्रशासन की स्टेटस रिपोर्ट में क्या
जिला (चंडीगढ़) प्रशासन की ओर से हाई कोर्ट में एक रिपोर्ट पेश की गई। इसके मुताबिक, शनिवार (14 दिसंबर) को आयोजित दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान, विभिन्न स्थानों पर शोर के स्तर की निगरानी की गई, और यह देखा गया कि शोर का स्तर ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम 2000 के तहत निर्धारित सीमा से अधिक था। इसे देखते हुए तुरंत ही पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 और ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 के तहत एक्शन की मांग की।

80dB से अधिक पाया गया शोर का स्तर
मालूम हो कि दिलजीत दोसांझ का 14 दिसंबर का कॉन्सर्ट रोकने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, पर कोर्ट ने कॉन्सर्ट की इजाजत दे दी थी। पर साथ ही यह भी कहा था कि निर्धारित शोर सीमा का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। दिलजीत के कॉन्सर्ट में शोर की आवाज 75 dB से ऊपर नहीं जानी चाहिए थी, पर बताया जा रहा है कि यह 80dB से भी ऊपर पहुंच गई थी। कोर्ट की तरफ से कहा गया था कि अगर इसका उल्लंघन हुआ तो कार्रवाई की जा सकती है।

जांच के लिए बनाईं तीन कमेटी, भेजा गया नोटिस
जिला प्रशासन की रिपोर्ट में कोर्ट को बताया कि शोर के स्तर की जांच करने के लिए तीन कमेटियां बनाई गई थीं। इन्होंने चेक किया कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर कितनी आवाज थी। इसकी रिपोर्ट 17 दिसंबर को सौंपी गई। रिपोर्ट में सामने आया कि शोर 82dB से अधिक पहुंच गया था, और इसके बाद ऑर्गनाइजर्स को नोटिस भेजा गया।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...