15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedअब लंबे रूट पर चलेगी स्लीपर वंदे भारत, बढ़ेगा किराया? जानें क्या...

अब लंबे रूट पर चलेगी स्लीपर वंदे भारत, बढ़ेगा किराया? जानें क्या है रेलवे का प्लान

Published on

नई दिल्ली,

रेलवे लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने की कोशिश में लगा रहता है. इस साल के बजट में भी इस बाद का खास ख्याल रखा गया है. वंदे भारत की तेज गति और आराम वाले सफर से यात्रियों में एक अलग अनुभव महसूस हुआ. इसे देखते हुए अब रेलवे लंबी दूरी की वंदे भारत में स्लीपर वंदे भारत बनाने की तैयारी में है.

असल में वंदे भारत में चेयर कार की व्यवस्था है. ऐसे में रेलवे ने यात्रियों के रुझान को देखते हुए एक सर्वे किया जिसमें ये देखा गया कि लंबे रूट यानी 4 से 5 घंटे से ज्यादा के सफर में रेलवे यात्रियों को स्लीपर में ज्यादा आराम और सुविधा मिलेगी. रेलवे बोर्ड ने उन रूट पर सर्वे किया जहां यात्रियों की संख्या अधिक है और कमाई के हिसाब से भी वो रूट महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में तेज गति में सफर करने का आनंद लेने वाले यात्री अब ज्यादा आराम से सफर कर पाएंगे.

रेलवे अभी फिलहाल ये तय करेगा कि आखिर लंबे रूट जैसे दिल्ली से कानपुर, वाराणसी से दिल्ली रूट पर अगर स्लीपर वंदे भारत चलाई जाती है तो उसे कितना फायदा होगा. हालांकि, अभी सर्वे में अभी ये भी देखा जाएगा कि रेलवे अगर कोच में बदलाव करता है और स्लीपर वंदे भारत शुरू करता है तो ऐसे में किराए भाड़े में बदलाव के साथ यात्रियों को अधिक सुविधा कैसे प्रदान की जाए.

रेलवे वंदे भारत के साथ शताब्दी में भी चेयर कार में बदलाव करने पर विचार कर रहा है, लेकिन इसके लिए उन रूट को फाइनल किया जाएगा. जहां पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है, पहले बदलाव की शुरुआत उन्ही रूट पर की जाएगी. रेलवे की मॉनिटरिंग कमेटी इस पूरे मामले पर रिपोर्ट भी तैयार कर रही है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...