33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedअब दलाल स्ट्रीट पर होगा आकाश का असली 'टेस्ट', आ रहा है...

अब दलाल स्ट्रीट पर होगा आकाश का असली ‘टेस्ट’, आ रहा है कंपनी का आईपीओ

Published on

नई दिल्ली

इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कंपनी आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड आईपीओ लाने जा रही है। यह दुनिया की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी बायजू (BYJU’S) की सहयोगी कंपनी है। बायजू के बोर्ड ने इस आईपीओ के लिए मंजूरी दे दी है। करीब 35 साल पुरानी कंपनी आकाश का आईपीओ अगले साल के मध्य तक आ सकता है। कंपनी का रेवेन्यू 4,000 करोड़ रुपये के करीब है और फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में उसका एबिटा 900 करोड़ रुपये है। आकाश देश के सबसे बड़े कोचिंग संस्थानों में शामिल है। कंपनी का दावा है कि पूरे देश में इसके 325 से अधिक सेंटर हैं जिनमें 4,00,000 से अधिक बच्चे रजिस्टर्ड हैं।

बायजू ने एक बयान में बताया कि आकाश के आईपीओ के लिए जल्दी ही मर्चेंट बैंकर की घोषणा की जाएगी। कंपनी का कहना है कि इस आईपीओ से आकाश को अपना इन्फ्रास्ट्रक्चर और पहुंच बढ़ाने के लिए पूंजी मिलेगी। बायजू के खरीदने के बाद पिछले दो साल में आकाश का रेवेन्यू तीन गुना बढ़ा है। 2020-25 के दौरान टेस्ट-प्रेप मार्केट के रेवेन्यू सालाना 9.3 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है। इसमें ऑनलाइन सेगमेंट 42.3 फीसदी से अधिक रफ्तार से बढ़ सकता है। इससे आकाश और बायजू को काफी फायदा मिल सकता है।

एक अरब डॉलर की डील
जनवरी, 2021 में बायजू ने आकाश एजुकेशन सर्विसेज को खरीदने के लिए एक अरब डॉलर की डील की थी। कंपनी ने इसके अलावा Toppr और WhiteHat Jr को भी खरीदा था। लॉकडाउन के दौरान एडटेक सर्विसेज की मांग में भारी तेजी आई थी लेकिन अब इनकी डिमांड में काफी गिरावट आई है। हाल के महीनों में इस सेक्टर की कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को निकाला था। बायजू ने Toppr, WhiteHat Jr और सेल्स एंड मार्केटिंग, ऑपरेशंस, कंटेंट और डिजाइन टीमों से फुल-टाइम और कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारियों को निकाला था।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...