16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedअब वर्ल्ड बैंक के बदले सुर, कहा- भारत में है दम, आगे...

अब वर्ल्ड बैंक के बदले सुर, कहा- भारत में है दम, आगे बढ़ता रहेगा, अगले वित्त वर्ष में आएगी गिरावट

Published on

नई दिल्ली,

भारत के लिए अच्छी खबर आई है…दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी आगे भी इसी रफ्तार से बढ़ेगी. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि विश्व बैंक ने भरोसा जताया है. World Bank ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया है.

पहले जताया था ये अनुमान
World Bank की ओर से ग्रोथ रेट के अमुमान को बढ़ाना निश्चित तौर पर भारत के लिए एक शानदार खबर है. वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.9 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगी. गौरतलब है कि विश्व बैंक ने बीते अक्टूबर महीने में विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए भारत के आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7.5 फीसदी से घटाकर 6.5 फीसदी किया था.

अच्छा परफॉर्म कर रही इकोनॉमी
बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, विश्व बैंक ने मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छा परफॉर्म कर रही है और दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आ सकते हैं. इन सब कारणों से पूरे वित्त वर्ष के ग्रोथ रेट के अनुमान को बढ़ाया जा रहा है. भारत में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्टे कौमे ने न्यू इंडिया डेवलपमेंट अपडेट में कहा, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था उल्लेखनीय रूप से लचीली रही है और मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल्स ने इसे दूसरों की तुलना में अच्छी स्थिति में रखा है.

सितंबर में उम्मीद से बेहतर थे GDP आंकड़े
सितंबर तिमाही में भारत की जीडीपी में 6.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी, हालांकि, यह एक साल पहले की समान अवधि में 8.4 फीसदी की तुलना में धीमी थी. लेकिन, वैश्विक हालातों और दुनिया की दूसरी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले ये आंकड़ा बेहतर ता. यही नहीं, जीडीपी वृद्धि को लेकर एनालिस्ट का ने जो अनुमान जाहिर किया था, ये उससे बेहतर था.

अगले वित्त वर्ष में आएगी गिरावट
विश्व बैंक के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में ग्रोथ रेट में तेजी आने की उम्मीद जताई है, तो वहीं अगले वित्त वर्ष में इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगा. वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि अगले फाइनेंशियल ईयर में इंडियन इकोनॉमी 6.6 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगी. इससे पहले विश्व बैंक ने 7 फीसदी की दर से ग्रोथ करने का अनुमान जताया था, जिसमें कटौती की गई है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...