5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedअब इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिखाया Red Signal, 20% की होगी...

अब इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिखाया Red Signal, 20% की होगी छंटनी

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया पर आर्थिक मंदी का साया बढ़ने की चर्चाओं के बीच बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपने यहां छंटनी का खेल शुरू कर दिया है. अलीबाबा, वॉलमार्ट समेत अन्य कंपनियों बाद अब एक और कंपनी स्नैपचैट ने अपने कर्मचारियों को रेड सिग्नल दिखा दिया है. कंपनी ने अपने 20 फीसदी स्टाफ की छंटनी की तैयारी की है.

बुधवार से शुरू हो गया सिलसिला
‘द वर्ज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप इंक ने अपने 20 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर ली है. इसमें बताया गया कि कंपनी लंबे समय से इस बड़ी छंटनी का प्लान बना रही थी. रिपोर्ट में कहा गया कि महीने के आखिरी दिन यानी बुधवार 31 अगस्त से स्नैपचैट में छंटनी का सिलसिला शुरू हो गया है.

1280 कर्मचारियों की होगी छंटनी
गौरतलब है कि Snap Inc में फिलहाल, करीब 6,400 कर्मचारी कार्यरत हैं. इस तरह 20 फीसदी कर्मचारियों का मतलब 1,280 कर्मचारी की नौकरी जानी तय मानी जा रही है. मंगलवार की देर रात जारी की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि स्नैपचैट के अंदर मिनी ऐप और गेम पर काम करने वाली टीम इस छंटनी से बुरी तरह प्रभावित होगी.

बड़े अधिकारियों ने दिए इस्तीफे
इस बीच खबर ये भी है कि कंपनी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी जेरेमी गोर्मन ने इस्तीफा दे दिया है और वे अब नेटफ्लिक्स में अपनी सेवाएं देने वाले हैं. इसके अलावा यूएस-वाइस प्रेसिडेंट पीटर नायलर ने भी अपना पद छोड़ कंपनी को अलविदा कह दिया है. इनके भी स्ट्रीमिंग ऐप NetFlix के जुड़ने की चर्चाएं हैं.

कंपनी को हुआ बड़ा घाटा
बता दें कि पिछले महीने घोषित किए गए परिणामों के अनुसार, कंपनी को बीती तिमाही में करीब 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ. इसका शेयर फिसलकर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया है. घाटे की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष में हुए 152 मिलियन डॉलर की तुलना में उसे 422 मिलियन का शुद्ध घाटा हुआ है. इसके चलते पहले ही स्नैपचैट ने हायरिंग को धीमा करने की घोषणा कर दी थी.

इसलिए चर्चा में रहा था स्नैपचैट
अमेरिकी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Snapchat ने बीते साल 2021 में भारत में अपने 100 मिलियन मंथली यूजर्स का आंकड़ा क्रॉस किया था. स्नैपचैट ऐप की बात करें तो इस ऐप पर दोस्तों के साथ फोटोज शेयर कर सकते हैं. हालांकि इस ऐप की खासियत इसके अलग अलग तरह के फिल्टर्स हैं जिसमें कंपनी लगातार नए एक्सपेरिमेंट करती रहती है. यहां बता दें कि साल 2017 में स्नैपचैट देश में उस समय चर्चा में आया था, जब इसके CEO ने भारत को गरीब देश कहा था. इसके बाद भारत में स्नैपचैट का बायकॉट भी हुआ था.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...