9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedएटीएम से पैसा निकालने, बैलेंस चेक करने पर अब ज्‍यादा लगेगा चार्ज......

एटीएम से पैसा निकालने, बैलेंस चेक करने पर अब ज्‍यादा लगेगा चार्ज… नए नियम जान लीजिए

Published on

नई दिल्‍ली

एक मई से एटीएम इस्तेमाल करने वालों को थोड़ा ज्‍यादा पैसा देना पड़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एटीएम इंटरचेंज फीस बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि अगर आप अपने बैंक के अलावा किसी और बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं या बैलेंस चेक करते हैं तो आपको ज्‍यादा चार्ज लगेगा। व्हाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटर्स के कहने पर और आरबीआई की मंजूरी के बाद ये बदलाव होने जा रहा है।

1 मई से एटीएम इस्तेमाल करने पर लगने वाले चार्ज बढ़ जाएंगे। कैश निकालने का चार्ज 17 रुपये से बढ़कर 19 रुपये हो जाएगा। बैलेंस चेक करने का चार्ज 6 रुपये से बढ़कर 7 रुपये हो जाएगा। ये चार्ज तब लगेंगे जब आप महीने में मिलने वाली मुफ्त लिमिट खत्म कर लेंगे। मेट्रो शहरों में पांच और नॉन-मेट्रो शहरों में तीन मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलते हैं।

यह बढ़ोतरी आरबीआई की मंजूरी से की गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के एक प्रस्ताव पर यह आधारित है। व्हाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटर्स फीस बढ़ाने के लिए दबाव डाल रहे थे। उनका कहना था कि पुरानी फीस से बढ़ते खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।

छोटे बैंकों पर होगा ज्‍यादा असर
छोटे बैंकों पर इसका ज्‍यादा असर पड़ेगा। कारण है कि वे अपने सीमित एटीएम नेटवर्क के कारण दूसरे बैंकों के एटीएम पर ज्‍यादा निर्भर रहते हैं। इंटरचेंज फीस बढ़ने से ग्राहकों पर सीधा असर पड़ेगा। इंटरचेंज फीस वह रकम है जो एक बैंक दूसरे बैंक को तब देता है जब कोई ग्राहक दूसरे बैंक का एटीएम इस्तेमाल करता है। ज्‍यादा चार्ज लगने से बचने के लिए एटीएम का ज्‍यादा इस्तेमाल करने वाले लोग अपने बैंक के एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। वे डिजिटल पेमेंट के तरीके भी अपना सकते हैं।

क्‍या कहते हैं नए नियम?
कैश निकालने का चार्ज: 17 रुपये → 19 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन
बैलेंस इंक्वायरी फीस: 6 रुपये → 7 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन

कब क‍िन पर लागू होगा?
1 मई 2025 से यह नियम उन लोगों पर लागू होगा जो महीने में मिलने वाली मुफ्त लिमिट से ज्‍यादा ट्रांजैक्शन करते हैं। मेट्रो शहरों में पांच और नॉन-मेट्रो शहरों में तीन मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलते हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...