8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedNPS, क्रेडिट कार्ड और महंगाई... नए साल के पहले दिन से बदल...

NPS, क्रेडिट कार्ड और महंगाई… नए साल के पहले दिन से बदल गईं ये सात चीजें

Published on

नई दिल्ली

कैलेंडर में साल बदल चुका है। 2022 की जगह अब 2023 आ गया है। नए साल के साथ ही हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में असर डालने वाले कुछ नियम भी बदल गए हैं। ये कुछ ऐसे बदलाव हैं, जो आज से या इस महीने जनवरी से बदल रहे हैं। ये नियम एनपीएस, बैंक लॉकर, क्रेडिट कार्ड, महंगाई आदि से जुड़े हुए हैं। अगर आप लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप पर गूगल क्रोम चलाते हैं, तो आपको अब दिक्कत होगी। आज यानी 1 जनवरी 2023 से पुराने विंडो पर गूगल क्रोम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसी तरह एनपीएस से आंशिक निकासी में भी आपको मुश्किल आ सकती है। नए साल से फ्रिज और सीलिंग फैन भी महंगे होने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज से आपकी जेब से जुड़े कौन-से बदलाव होने जा रहे हैं।

NPS से आंशिक निकासी कुछ मुश्किल
NPS के आंशिक निकासी के नियम आज से बदल जाएंगे। आंशिक निकासी के लिए संबंधित नोडल अधिकारी की रजामंदी जरूरी होगी। यह नियम केंद्र, राज्य और स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों पर लागू होगा। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने कोरोना के दौरान नियमों में ढील देकर स्व-घोषणा के जरिए NPS से निकासी की सुविधा दी थी। अब ऐसे अनुरोधों को नोडल ऑफिस भेजना होगा।

लॉकर में सामान पर बैंक की जवाबदेही
बैंक लॉकर से संबंधित नियम आज से बदलेंगे। अब बैंक लॉकर में रखे सामान को नुकसान पहुंचता है, तो बैंक की जवाबदेही तय की जाएगी। भूकंप, बाढ़, बिजली गिरने जैसी आपदाओं, ग्राहक की गलती या लापरवाही से लॉकर सामग्री को नुकसान होता है, तो बैंक जिम्‍मेदार नहीं होगा। ग्राहक और बैंक के बीच अग्रिमेंट किया जाएगा। बैंक लॉकर के नियमों में कोई बदलाव करते हैं, तो जानकारी ग्राहकों देनी पड़ेगी।

क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नियम बदले
HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स से जुड़े नियम आज से बदल जाएंगे। नए साल की शुरुआत से HDFC बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स में बदलाव करने जा रहा है।

रेफ्रिजरेटर और सीलिंग फैन महंगे होंगे
आज से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के मानदंडों में बदलाव हो रहा है। इसका असर रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर पड़ेगा। नियम लागू होने के बाद रेफ्रिजरेटर 2 से 5 प्रतिशत तक महंगे हो जाएंगे। सीलिंग फैन पहली बार देश में अनिवार्य स्टार लेबलिंग नियमों के दायरे में आएंगे, जो इनकी कीमतों पर असर डालेगी।

120 माइक्रोन से पतले प्लास्टिक बैग पर रोक
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार आज से 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। अभी तक 75 माइक्रोन से पतले प्लास्टिक कैरी बैग पर यह प्रतिबंध लागू है। नोटिफिकेशन के अनुसार मोटाई बढ़ने से प्लास्टिक बैग का रीयूज भी हो किया जा सकेगा।

NCR में डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन नहीं
सीएक्यूएम (कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी ऐंड मैनेजमेंट) के अनुसार पूरे एनसीआर में सिर्फ सीएनजी या इलेक्ट्रिक ऑटो का रजिस्ट्रेशन होगा। सीएक्यूएम ने हरियाणा, यूपी, राजस्थान को ये आदेश दिया है। एनसीआर के कुछ शहरों में डीजल ऑटो रजिस्ट्रेशन पहले से बंद है, लेकिन अब पूरे एनसीआर में इसे बंद किया जा रहा है।

गूगल क्रोम नहीं चलेगा
अगर आप लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप पर विंडो 7 और 8.1 चलाते हैं, तो आज यानी 1 जनवरी 2023 से पुराने विंडो पर क्रोम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। क्योंकि गूगल की तरफ से विंडो 7 और 8.1 के वर्जन के लिए क्रोम सपोर्ट बंद किया जा रहा है। ऐसे में क्रोम का इस्तेमाल विंडो 7 और 8.1 वर्जन वाले लैपटॉप पर नहीं किया जा सकेगा। वैसे विंडो 7 और 8.1 के लिए ऑफिशियल सपोर्ट 7 फरवरी 2022 को बंद किया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...