5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedओला के भाविश ने की वर्क कल्चर पर एलन मस्क की नकल!...

ओला के भाविश ने की वर्क कल्चर पर एलन मस्क की नकल! कर्मचारियों से मांग ली यह जानकारी

Published on

नई दिल्ली

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने हाल ही में अमेरिका के संघीय सरकार कर्मचारियों को उनके काम का वीकली रिपोर्ट कार्ड भेजने के आदेश दिया है। इसी की नकल ओला के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने की है। उन्होंने भी अपनी कंपनियों के कर्मचारियों को अपनी उपलब्धियों का डिटेल्स देते हुए वीकली रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।

भाविश अग्रवाल ने कर्मचारियों को एक मेमो भेजा है, उसका नाम ‘क्या चल रहा है?’ है। इस नई पहल के तहत ओला कर्मचारियों को हर हफ्ते अपने द्वारा पूरे किए गए कामों के 3-5 बुलेट पॉइंट के साथ एक ईमेल भेजना होगा। भाविश के मेमो के अनुसार, ये रिपोर्ट कर्मचारियों द्वारा प्रबंधकों और कंपनी ईमेल पते दोनों पर बिना किसी अपवाद के जमा करनी होगी।

भेजा गया है इंटरनेल ईमेल
एक इंटरनल ईमेल में लिखा गया, “हम ‘क्या चल रहा है?’ शुरू कर रहे हैं – अपने वीकली अपडेट सीधे मेरे और अपने प्रबंधकों के साथ साझा करने का एक सरल तरीका, आज से शुरू हो रहा है।” ईमेल में आगे कहा गया है कि अपने प्रबंधक और Kyachalrahahai@olagroup.in (ईमेल एक घंटे में सक्रिय हो जाएगा) को पिछले हफ्ते किए गए काम के बारे में 3-5 बुलेट पॉइंट के साथ एक संक्षिप्त अपडेट भेजें”। घोषणा के अगले दिन पहली रिपोर्ट की समय सीमा तय की गई थी, जबकि भविष्य की रिपोर्ट हर रविवार को देनी होगी।

ओला गुजर रहा है महत्वपूर्ण बदलाव से
यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब ओला कई महत्वपूर्ण बदलावों से गुजर रही है, जिसमें लागत में कटौती करने और लाभ कमाने के उद्देश्य से छंटनी का दौर भी शामिल है। कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल शाखा ‘ओला इलेक्ट्रिक’ कथित तौर पर 1,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है, जो केवल पांच महीनों में नौकरी में कटौती का दूसरा बड़ा दौर है।

कौन से विभाग प्रभावित होंगे
छंटनी से खरीद, कस्टमर रिलेशन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न विभाग प्रभावित होंगे, क्योंकि ओला अपने संचालन को सुव्यवस्थित करने की कोशिश कर रही है। अग्रवाल की नई रिपोर्टिंग पहल मस्क द्वारा पेश की गई नीति की याद दिलाती है, जिन्होंने हाल ही में अनिवार्य किया था कि यूएस फेडरल कर्मचारियों को बुलेट पॉइंट में वीकली उपलब्धि रिपोर्ट प्रस्तुत करनी चाहिए। मस्क की नीति डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) में उनकी भूमिका के दौरान जवाबदेही में सुधार लाने और सरकारी कार्यों में अक्षमताओं को कम करने के लिए शुरू की गई थी।

यह पहली बार नहीं
यह पहली बार नहीं है जब अग्रवाल ने कर्मचारियों की परफार्मेंस पर कड़ा रुख अपनाया है। पिछले साल दिसंबर में, उन्होंने खराब उपस्थिति के बारे में कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए एक इंटरनल ईमेल भेजा था।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...