14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedउधर LIC ने सरकार को थमाया 6,103 करोड़ का डिविडेंड चेक, इधर...

उधर LIC ने सरकार को थमाया 6,103 करोड़ का डिविडेंड चेक, इधर आ गया 606 करोड़ का टैक्‍स नोटिस!

Published on

नई दिल्‍ली:

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार को कुल 6,103.62 करोड़ रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। इस डिविडेंड में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पहले ही दिए जा चुके 3,662.17 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। एलआईसी के अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 3,662.17 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। यह राशि 22 अगस्त, 2024 को हुई LIC की वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की ओर से मंजूर की गई थी। दिलचस्‍प यह है कि एलआईसी को इसी दिन महाराष्ट्र में जीएसटी, ब्याज और जुर्माने के लिए नोटिस मिला है। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए यह नोटिस लगभग 606 करोड़ रुपये का है। एलआईसी ने कहा है कि इसका उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इससे पहले, मई में एलआईसी ने 31 मार्च, 2024 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए प्रति शेयर 6 रुपये के अंतिम लाभांश की घोषणा की थी। एलआईसी ने 1 मार्च, 2024 को 2,441.45 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश भी दिया था। इस प्रकार, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कुल लाभांश 6,103.62 करोड़ रुपये हुआ। भारत सरकार के पास एलआईसी के कुल 6,32,49,97,701 शेयरों में से 6,10,36,22,781 शेयर हैं, जो कंपनी में 96.50% हिस्सेदारी है।

कुल 6,103.62 करोड़ रुपये का द‍िया लाभांश
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘LIC ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार को कुल 6,103.62 करोड़ रुपये का लाभांश दिया है। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आज दिए गए 3,662.17 करोड़ रुपये और 1 मार्च, 2024 को दिए गए 2,441.45 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभांश शामिल है।’

एलआईसी ने जून 2024 में समाप्त हुई पहली तिमाही के लिए अपने तिमाही नतीजों की भी घोषणा की। कंपनी ने इस तिमाही में 10,544 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में हुए 9,635 करोड़ रुपये के मुनाफे से 9% अधिक है। इसके अलावा, कंपनी का कुल प्रीमियम कलेक्‍शन भी साल-दर-साल आधार पर 16% बढ़कर 1.14 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले साल की समान तिमाही में 98,755 करोड़ रुपये था।

महाराष्‍ट्र में एलआईसी से टैक्‍स ड‍िमांड
उधर, एलआईसी को महाराष्ट्र में जीएसटी, ब्याज और जुर्माने के लिए नोटिस मिला है। महाराष्ट्र सरकार ने यह नोटिस वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भेजा है। एलआईसी के मुताबिक, जीएसटी की राशि 2,94,43,47,220 रुपये है, ब्याज 2,81,70,71,780 रुपये और जुर्माना 29,44,73,582 रुपये है। एलआईसी इस नोटिस के खिलाफ मुंबई में संयुक्त आयुक्त (अपील) के पास अपील कर सकती है।

एलआईसी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है कि इस नोटिस का निगम के वित्तीय स्थिति, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह पहली बार नहीं है जब एलआईसी को जीएसटी को लेकर नोटिस मिला है। 28 अगस्त को कर्नाटक के बेंगलुरु में उपायुक्त, DGSTO-5 ने भी एलआईसी को 38.09 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस भेजा था।

इससे पहले जुलाई में एलआईसी ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 794 करोड़ रुपये के जीएसटी नोटिस के खिलाफ मुंबई में संयुक्त आयुक्त (अपील) के पास अपील दायर की थी। मार्च में भी टैक्स अधिकारियों ने दो वित्तीय वर्षों के लिए जीएसटी की कम राशि चुकाने के लिए एलआईसी को लगभग 178 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...