8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorized5 लोगों को डेट कर रहे ओरी, खुलासे सुनकर बोले करण जौहर-...

5 लोगों को डेट कर रहे ओरी, खुलासे सुनकर बोले करण जौहर- मुझे मेरे शो से निकालो

Published on

मोस्ट पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है. करण जौहर का ये शो अपने स्टीमी टॉक्स और गॉसिप स्टोरीज के लिए काफी फेमस है. तो पिछली बार की तरह इस बार भी इस सीजन का एंड सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ होगा. शो पर इस बार सोशल मीडिया फेवरेट ओरी यानी ओरहान अवत्रमणि भी शामिल होंगे. सब मिलकर करण की इतनी खिंचाई करने वाले हैं कि वो खुद अपने चैट शो के भागते दिखेंगे.

इन्फ्लुएंसर्स ने हाइजैक किया करण का शो
कॉफी विद करण के सीजन 8 के लास्ट एपिसोड में एक्टर-कॉमेडियन कुशा कपिला, सुमुखी सुरेश, दानिश सैत, तनमय भट्ट और ओरहान अवत्रमणि शामिल होंगे. सभी मिलकर करण की खूब खिंचाई करने वाले हैं. इसका प्रोमो रिलीज किया गया, जहां करण पर सवालों की बौछार सी होती दिखी. ओरी ने अपने बारे में कई रिवीलिंग बातें कही.

प्रोमो शेयर कर करण ने लिखा- ये सीजन काफी बातों का समागम लिए हुए था, जिसमें फायर गॉसिप तक शामिल थे. अब इस सीजन को हमारे स्पेशल जूरी के साथ खत्म कर रहा हूं, जो अपनी राय देने से पहले कुछ भी सोचते नहीं हैं. वो इस कॉफी में हॉटनेस का और तड़का लगा देंगे.

ओरी ने खोले सीक्रेट्स
ओरी ने बताया कि लोग उनपर भले ही मीम्स बना रहे हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. वो लोग मीम्स बना रहे हैं मैं पैसा कमा रहा हूं. इसी के साथ करण ने उनसे पूछा कि क्या वो सिंगल हैं? अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताते हुए ओरी बोले कि वो पांच लोगों को डेट कर रहे हैं. ये सुनकर करण भी चौंक जाते हैं. तो ओरी बताते है कि वो हैं चीटर. मैं पांच को डेट कर रहा हूं. मैं चीटिंग कर रहा हूं, मैं हूं चीटर. ओरी है चीटर. ओरी लिवर हैं और अब ओरी चीटर हैं.

करण पर लगे नेपोटिज्म के इल्जाम
इसी के साथ बाकियों ने करण का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इस बार का सीजन इतना फैमिली फ्रेंडली क्यों था? अगर यहां कोई फिल्टर होता तो इसे फिल्टर कॉफी विद करण कहा जाता. जब करण ने कहा कि ये दर्दनाक है. तो दानिश और कुशा ने पूछा- दर्दनाक ज्यादा क्या है, आपको सभी स्टार किड्स को लॉन्च करने का मौका नहीं मिला क्योंकि जोया अख्तर ने आर्चीज में कर दिया. ये कैसा फील होता है, अंदर तक हर्ट हुआ होगा? करण पर अक्सर ही नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के इल्जाम लगते रहे हैं. उन्होंने ब्लंट होकर जवाब दिया ‘हां’.

सभी के इतने धारदार सवालों से करण भी काफी हैरान-परेशान हो गए और कहा कि क्या मैं अपने ही शो से एग्जिट ले सकता हूं. क्या आप लोग ही इस शो को आगे बढ़ा लेंगे. इस एपिसोड के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं. कमेंट कर यूजर्स इसे शो कर रहे हैं. वहीं कई लोग सीजन को खत्म ना करने की डिमांड कर रहे हैं. साथ ही कई यूजर्स ओरी को सुनने की बेकरारी दिखा रहे हैं.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...