15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedइस बड़ी IT कंपनी के फैसले से हाहाकार, नौकरी से निकाले जाएंगे...

इस बड़ी IT कंपनी के फैसले से हाहाकार, नौकरी से निकाले जाएंगे 19000 कर्मचारी

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया पर बढ़ते मंदी के खतरे के बीच बड़ी-बड़ी कंपनियों में Layoff का जो सिलसिला जारी है, इस क्रम में अब तक एक और बड़ी छंटनी होने वाली है. आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी एक्सेंचर (Accenture) ने गुरुवार को अपने वर्कफोर्स से 19,000 कर्मचारियों को कम करने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने नतीजों में सालाना रेवेन्यू ग्रोथ और प्रॉफिट के अनुमानों को भी घटा दिया.

2.5% कर्मचारियों को निकालने का ऐलान
Accenture द्वारा आने वाले दिनों में निकाले जाने वाले कर्मचारियों की ये संख्या, उसके कुल वर्कफोर्स का 2.5 फीसदी है. कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ये छंटनी चरणबद्ध तरीके से अगले 18 महीनों में की जाएगी. कंपनी के मुताबिक, इस छंटनी से उसके Non Billable Corporate Functions में शामिल कर्मचारी ज्यादा प्रभावित होने वाले हैं.

कॉस्ट कटिंग को बताया वजह
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस बड़ी छंटनी के संबंध में कहा कि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के दौरान, हमने लागत कम करने के लिए अपने ग्रोथ को सुव्यवस्थित करने और अपने गैर-बिल योग्य कॉर्पोरेट कार्यों को बदलने के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं और ये कार्रवाई इसी का हिस्सा है. बता दें इससे पहले अमेजन ने 18,000 कर्मचारी, माइक्रोसॉफ्ट ने 11,000, फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने दो चरणों में 21000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान करते हुए चौंका दिया था. अब एक्सेंचर ने भी बड़े पैमाने पर Layoff का ऐलान किया है.

कंपनी ने रेवेन्यू-प्रॉफिट का पूर्वानुमान घटाया
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एक्सेंचर ने अपने रेवेन्यू और प्रॉफिट के पूर्वानुमान को भी कम कर दिया है. कंपनी को अब वार्षिक राजस्व वृद्धि 8% से 11% वृद्धि के पिछले अनुमान की तुलना में 8% और 10% के बीच रहने की उम्मीद है. एक्सेंचर की ओर से बताया गया है कि उसे अब प्रति शेयर इनकम 10.84 डॉलर से 11.06 डॉलर के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि पहले यह 11.20 डॉलर से 11.52 डॉलर के बीच थी.

CEO ने कही ये बड़ी बात
एक्सेंचर की सीईओ जूली स्वीट (Julie Sweet) ने अर्निंग्स कॉल के बाद कहा कि हम वित्तीय वर्ष 2024 और उसके बाद भी अपनी लागत कम करने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं, जबकि अपने व्यवसाय और अपने लोगों में निवेश करना जारी रखते हुए महत्वपूर्ण ग्रोथ के अवसरों का लाभ उठाना जारी रखेंगे. आईटी कंपनी का ये कदम अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के एक दिन बाद आया है.

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...