7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedPak एक्टर ने 'बेशर्म रंग' पर उठाए सवाल, गाना सुनकर क्यों हुए...

Pak एक्टर ने ‘बेशर्म रंग’ पर उठाए सवाल, गाना सुनकर क्यों हुए नाराज?

Published on

सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मच-अवेटेड फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग विवादों में घिर गया है. बेशर्म रंग गाने को लेकर कई लोग कई अलग तरह की नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. किसी को दीपिका की बिकिनी के रंग से आपत्ति है, तो किसी को गाने की धुन से. अब पाकिस्तानी एक्टर उस्मान ख़ालिद भट्ट ने भी बेशर्म रंग गाने पर निशाना साधा है.

पाकिस्तानी एक्टर उस्मान ख़ालिद भट्ट को दीपिका पादुकोण के बिकिनी पहनने से तो कोई ऐतराज नहीं है. लेकिन लगता है उन्हें बेशर्म रंग गाना ही पसंद नहीं आया है. उस्मान ख़ालिद भट्ट ने बेशर्म रंग गाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है.

एक्टर उस्मान ख़ालिद भट्ट ने बेर्शम रंग गाने पर फैन के रिएक्शन को री-ट्वीट करके गाना सुनने के बाद अपना पहला रिएक्शन बताया. उन्होंने लिखा- बेशर्म रंग गाने को सुनकर मुझे पहला ख्याल यह आया कि उन्होंने जगजीत सिंह के ‘कोई फरियाद’ के साथ ये क्या कर दिया?

दरअसल, बेशर्म रंग गाना सुनने के बाद कई लोगों ने इसकी धुन को दूसरे गानों की कॉपी बताया है. कुछ लोगों का कहना है कि बेशर्म रंग जैन के मकीबा (Makeba) गाने का कॉपी है. कई यूजर्स को दोनों गानों की बीट्स एक जैसी लग रही है. लोगों ने बेशर्म रंग के मेकर्स पर मकीबा गाने को चुराने का आरोप भी लगया है.

लेकिन पाकिस्तानी एक्टर उस्मान ख़ालिद भट्ट को पठान के बेशर्म रंग गाने की धुन ‘तुम बिन’ फिल्म के गाने ‘कोई फरियाद’ की कॉपी लग रहा है, जिसे जगजीत सिंह ने गाया है. एक आइकॉनिक क्लासिक सॉन्ग से मिलती जुलती बेशर्म रंग की धुन उस्मान ख़ालिद भट्ट को कुछ खास पसंद नहीं आई.

बता दें इससे पहले भी कई पाकिस्तानी सितारे इंडियन फिल्मों और म्यूजिक पर सवाल उठा चुके हैं. उस्मान ख़ालिद भट्ट से पहले पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने मलाइका अरोड़ा के ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए…’ के रीमिक्स वर्जन पर नाराजगी जाहिर की थी.

कौन हैं उस्मान ख़ालिद भट्ट?
उस्मान ख़ालिद भट्ट एक पाकिस्तानी टेलीविजन और फिल्म एक्टर हैं. वे पाकिस्तान के टॉप एक्टर्स में शुमार किए जाते हैं. उन्हें चुपके-चुपके और अहद-ए-वफ़ा सीरियल में उनके किरदारों के लिए याद किया जाता है. उस्मान ख़ालिद भट्ट को कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...