16.7 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedPAK एक्ट्रेस ने समंदर किनारे पहनी बिकिनी, यूजर्स बोले- शर्म करो

PAK एक्ट्रेस ने समंदर किनारे पहनी बिकिनी, यूजर्स बोले- शर्म करो

Published on

पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर एक बार फिर हेडलाइंस में आ चुकी हैं. आयशा उमर को उनकी पोस्ट के लिये ट्रोल किया जा रहा है. आयशा ने सोशल मीडिया पर बिकिनी में तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज को लेकर लोग आयशा को खरी-खोटी सुना रहे हैं.

बिकिनी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस
पिछले कुछ समय से आयशा उमर और शोएब मलिक के अफेयर की अफवाहें उड़ रही हैं. हालांकि, इस पर एक्ट्रेस अपनी सफाई पेश कर चुकी हैं. जिस पर हम बाद में बात करेंगे. पर उससे पहले आयशा उमर की नई पोस्ट के बारे में जान लेते हैं. पाकिस्तानी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक आयशा ने इंस्टाग्राम पर कुछ नई फोटोज शेयर की हैं.

इन तस्वीरों में वो बिकिनी पहने समंदर किनारे चिल करती नजर आ रही हैं. डूबता हुआ सूरज, समंदर की लहरें और आयशा की खूबसूरती देखने लायक हैं. आयशा भी समंदर किनारे खूबसूरत नजारे को एंजॉय कर रही हैं. पर पाकिस्तानी आवाम को एक्ट्रेस का ये रूप बिल्कुल पसंद नहीं आया. इसलिये उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

आयशा हुईं ट्रोल 
आयशा उमर को बिकिनी में देख कर पाकिस्तानी यूजर्स नाराज नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस की तस्वीरों पर नाराजगी जताते हुए लोगों ने लिखा, शर्म आनी चाहिए. वहीं एक यूजर ने कहा कि कभी-कभी मुझे लगता है कि ये मुस्लिम है ही नहीं. वहीं कोई आयशा को धर्म की धज्जियां ना उड़ाने की सलाह दे रहा है. कई लोग पोस्ट देख कर तौबा-तौबा भी कर रहे हैं.
बिकिनी पहनने पर ट्रोल हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर

कौन हैं आयशा उमर?
आयशा उमर पाकिस्तानी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. वो ‘जिंदगी गुलजार है’ सीरियल में नजर आ चुकी हैं. हाल ही में आयशा ने उन्हें और शोएब मलिक को लेकर उड़ रहीं खबरों को बेबुनियाद बताया. आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की बहुत इज्जत करती हैं.

कुछ समय पहले आयशा उमर और शोएब मलिक ने एक मैगजीन के लिये फोटोशूट कराया था. जब सानिया और शोएब के तलाक की अफवाह उड़ी, तो एक्ट्रेस का नाम शोएब मलिक से जोड़ा जाने लगा. ये कहा जा रहा था कि आयशा उमर की वजह से शोएब मलिक, सानिया मिर्जा को तलाक दे रहे हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...