18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedश्रीलंका के रास्ते पर पाकिस्तान! एक महीने का गुजारा करना भी मुश्किल,...

श्रीलंका के रास्ते पर पाकिस्तान! एक महीने का गुजारा करना भी मुश्किल, जल्द शुरू कर सकता है छंटनी

Published on

इस्लामाबाद:

भीषण नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के आर्थिक हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में देश भीषण आर्थिक संकट में फंस सकता है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) ने शहबाज शरीफ सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि उसने कीमत और वित्तीय स्थिरता को दांव पर लगाकर ग्रोथ को तरजीह दी। अब देश को इसका नतीजा भुगतना पड़ रहा है। SBP ने हाल ही में जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव ने बार-बार बताया है कि जो देश कीमत और वित्तीय स्थिरता को दांव पर लगाकर ग्रोथ को प्राथमिकता देते हैं, वे ग्रोथ को बरकरार नहीं रख पाते हैं।

‘डॉन न्यूज’ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय बैंक ने कहा है कि ऐसी स्थिति में देशों को बार-बार आर्थिक वृद्धि के बाद आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। पाकिस्तान इस समय गहरे नकदी संकट से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने वित्त वर्ष 2023 के लिए ग्रोथ पर ध्यान केंद्रित करने से परहेज किया है। इसके बावजूद वह वित्तीय और मूल्य स्थिरता लाने में विफल रही है। एसबीपी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023 में वृद्धि दर तय लक्ष्य के मुकाबले कम होगी। इस तरह वृद्धि दर 3-4 फीसदी से कम रह सकती है।

भारी छंटनी की आशंका
ग्रोथ में तेज गिरावट के कारण पहले ही व्यापार और औद्योगिक क्षेत्रों में भारी छंटनी हो चुकी है और माना जा रहा है कि छंटनी का एक और बड़ा दौर जल्द शुरू होगा। कपड़ा मिलों, निर्यातकों और आयातकों ने साख पत्र के न खुलने पर गंभीर चिंता जताई है, जिसने व्यापार चक्र को पंगु बना दिया है। सरकार द्वारा कीमतों पर ध्यान देने के बावजूद, पिछले पांच महीनों से महंगाई 25 प्रतिशत के आसपास है। इससे स्थिरता और ग्रोथ की संभावनाएं बिगड़ रही हैं। देश का विदेशी मुद्रा भंडार आठ साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है। 16 दिसंबर तक यह 6.1 अरब डॉलर रह गया था। इससे केवल एक महीने का आयात किया जा सकता है।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...