9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedपाक का दिखा दोहरा रवैया, भारत से पहले सैटेलाइट इंटरनेट का प्लान

पाक का दिखा दोहरा रवैया, भारत से पहले सैटेलाइट इंटरनेट का प्लान

Published on

पाकिस्तान ने एक बार फिर से अपना दोहरा रवैया देखने को मिला है। दरअसल पाकिस्तान में एक्स, जिसे पहले तक ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसे बैन किया है। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स प्लेटफॉर्म के ओनर एलन मस्क है। वही एलन मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट स्पेसएक्स है, जिसे पाकिस्तान जल्द से जल्द लॉन्च करना चाहता है। मतलब एक तरह पाकिस्तान एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को बैन करता है, वही दूसरी तरफ उसी के सैटेलाइट इंटरनेट का इस्तेमाल करता है। हालांकि यह पहली बार नहीं है। ऐसे कई सारे नजारे आपको पाकिस्तान में देखने को मिल सकते हैं।

पाकिस्तान को मिला नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट
बिजनेस स्टैंडर्ड की मानें, तो एलन मस्क को पाकिस्तान में लॉन्च करने के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी (NOC) दे दी गई है। साथ ही दावा किया गया है कि सरकार ने पाकिस्तान टेलिकॉम्यूनिकेशन अथॉरिटी यानी PTA को क्लियरेंस मिल गया है कि स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट को अगले दो हफ्तों में लाइसेंस जारी किया जा सकता है। लोकल ब्रॉडकॉस्टर ARY न्यूज की मानें, तो स्टारलिंक की तरफ से पहले ही इस मामले में एप्लीकेशन पीटीए को जारी कर दिया गया है।

स्टारलिंक की जियो और एयरटेल के साझेदारी
रिपोर्ट की मानें, तो स्टारलिंक की तरफ से तीन माह का रजिस्ट्रेशन फेज पूरा कर लिया गया है। वही अब स्टारलिंक सर्विस का अप्रूवल फाइनल स्टेज में पहुंच गया है। अगर पाकिस्तान में जल्द ही स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट को मंजूरी मिल जाती है, तो वो एशिया में भारत से पहले सैटेलाइट सर्विस ऑफर करने वाला देश बन सकता है। भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के साथ साझेदारी में पेश किया गया है। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस का अप्रूवल नहीं दिया गया है।

क्या है स्पेसएक्स प्लान?
ऐसा माना जा रहा है कि जियो और एयरटेल की साझेदारी देश में भरोसेमंद ब्रॉडबैंड सर्विस ऑफर करेगी। इससे देश के दूर-दराज इलाके तक इंटरनेट पहुंचाने में मदद मिलेगी। बता दें कि स्टारलिंग एक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है, जिसे स्पेसएक्स की तरफ से विकसित किया गया है। यह एक प्राइवेट एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरर और स्पेस ट्रांसपोर्ट सर्विस कंपनी है। इस कंपनी के मालिक एलन मस्क हैं।

क्या है स्टारलिंक सर्विस
यह एक सैटेलाइट बेस्ड सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है, जिसमें जमीन पर रिसीवर की मदद से नेटवर्क रिसीव किया जाता है और उसके बाद वाई-फाई की मदद से पूरे घर में नेटवर्क को बूस्ट किया जाता है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...