15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedभारत के साथ सीजफायर से रॉकेट बना पाकिस्तान का शेयर बाजार, इतना...

भारत के साथ सीजफायर से रॉकेट बना पाकिस्तान का शेयर बाजार, इतना उछला कि रोकनी पड़ी ट्रेडिंग

Published on

नई दिल्ली:

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर हो गया। उसके बाद आज दोनों देशों के शेयर मार्केट में भारी तेजी देखी जा रही है। भारत में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 2,300 अंक उछला। दूसरी ओर पाकिस्तान के बाजार में इतनी तेजी आई कि कुछ देर के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक बेंचमार्क KSE-100 इंडेक्स बाजार खुलते ही 9% से अधिक उछल गया। कारोबार के दौरान यह 9,928 अंक की तेजी के साथ 117,104.11 अंक तक पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 107,174.63 अंक पर बंद हुआ था।

भारत के साथ सीजफायर और आईएमएफ से लोन की किस्त मंजूर होने के बाद पाकिस्तानी निवेशकों में उत्साह का माहौल है। हालांकि शेयर बाजार में तेजी के बीच करीब एक घंटे तक ट्रेडिंग रोकनी पड़ी ताकि बाजार को भारी उथलपुथल से बचाया जा सके। जानकारों का कहना है कि भारत के साथ सीजफायर से इलाके में भूराजनीतिक तनाव में कमी आई है।पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इससे 22 अप्रैल से 8 मई के बीच KSE-100 इंडेक्स में 12.6% गिरावट आई।

कहां से मिली गुड न्यूज
भारत के साथ सीजफायर के साथ ही पाकिस्तान को आईएमएफ से 1 अरब डॉलर के लोन की किस्त को मंजूरी मिल गई है। साथ ही उसे Resilience and Sustainability Facility (RSF) के तहत $1.4 अरब भी मिलेंगे। इससे निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है और उसका असर शेयर बाजार पर दिख रहा है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने हाल ही में पॉलिसी रेट में 100 बीपीएस की कटौती की है और अब यह 11 फीसदी रह गया है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...