9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorized'पापा ने किया किसिंग सीन करने से मना', 21 साल की जन्नत...

‘पापा ने किया किसिंग सीन करने से मना’, 21 साल की जन्नत जुबैर बोलीं- मुझे कोई रिग्रेट नहीं

Published on

टीवी और म्यूजिक की दुनिया की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर 21 साल की हैं, पर दर्शकों के बीच सुर्खियों में रहती हैं. बतौर चाइल्ड एक्टर इन्होंने अपनी जर्नी की शुरुआत की थी. जन्नत के पिता पेशे से एक्टर हैं और मां होममेकर. एक वर्सेटाइल एक्टर होने के साथ जन्नत की फैन फॉलोइंग अगर देखी जाए तो वह तगड़ी मालूम होती है.

एक्टिंग के साथ सिंगिंग में भी यह अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं. इनका गाना ‘बाबू शोना मोना’ कुछ महीनों पहले ही रिलीज हुआ है. अब जल्द ही यह सलमान खान के रियलिटी बेस्ड शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ पर नजर आने वाली हैं.

दर्शक उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि जन्नत अच्छा परफॉर्म करेंगी. निडर और हिम्मती क्योंकि जन्नत हैं तो ऐसे में शो को सही ढंग से खेलना एक्ट्रेस के लिए कोई मुश्किल की बात नहीं. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में जन्नत ने अपनी जर्नी और नो किसिंग सीन पॉलिसी पर खुलकर बात की.

जन्नत ने बताया कि जब ‘तू आशिकी’ में मुझे को-स्टार संग इंटीमेट सीन करना था तो मेरी शुरू से नो किसिंग सीन पॉलिसी रही थी. ऐसे में मैं उसे कैसे कर लेती. पापा ने मुझे शोज में किसिंग सीन न करने के लिए कहा था. मैं तब सिर्फ 16-17 साल की थी. ऐसे में मेरे लिए अपने प्रिंसिपल्स को तोड़कर कुछ ऐसा करना जो मेरे लिए अनकम्फर्टेबल हो, काफी मुश्किल रहा.

“जब पब्लिक में मैंने नो किसिंग सीन पॉलिसी का जिक्र किया तो सभी ने मेरा साथ भी दिया. एक भी निगेटिव कॉमेंट मुझे नहीं मिला. मुझे अपने या पापा के निर्णय पर कोई रिग्रेट नहीं.”

इसके अलावा जन्नत ने बताया कि शुरुआती करियर उनके लिए काफी मुश्किलों भरा रहा. करीब दो साल उन्हें स्ट्रगल करना पड़ा. जन्नत ने बताया कि पापा मुझे मेरी लाइन्स को लेकर रिहर्सल कराते थे. और जब हम सेट पर जाते थे और मैं कैमरा देखती थी तो सारी लाइन्स भूल जाती थी.

“मैं परफॉर्म नहीं कर पाती थी और वापस घर लौट आती थी. ऐसा दो साल चलता रहा, लेकिन मेरे पापा ने मुझपर गिवअप नहीं किया. मुझे कैमरे और आसपास के वातावरण से घुलने-मिलने में थोड़ा समय लगा, पर मैंने किया.”

“मैं इसके लिए खुद को ब्लेम नहीं करती हूं और न ही अपने पापा को. मैं उस समय बहुत छोटी थी. 6 साल की लड़की थी. ऐसे में मुझे नैचुरली सेट, कैमरा और आसपास के वातावरण को अपनाने में समय लगता. मेरे लिए तो सबकुछ नया था न.”

 

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...