4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedशादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आईं सिंदूर लगाई परिणीति...

शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आईं सिंदूर लगाई परिणीति चोपड़ा, कपड़ों ने किया हैरान

Published on

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में बड़े-बड़े लोग मेहमान बनकर पहुंचे। इनका वेडिंग वेन्यू भी उदयपुर का नामी होटल था। वहीं शादी के कपड़े नामी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए थे। ऐसे में सबको यही उम्मीद थी कि शादी के बाद जब ये जोड़ा मीडिया के सामने पहली बार आएगा, तो उस दौरान भी इनका लुक एकदम ट्रडिशनल एंड ब्यूटीफुल क्लोद्स वाला होगा। हालांकि, न्यूली वेड कपल ने तो सबको ही जोर का झटका देते हुए ऐसे कपड़े चुने, जो दिखाता है कि ये दोनों ही नामी लोग एकदम कूल एंड चिल पर्सनैलिटी वाले हैं।

भारी-भरकम कपड़े छोड़, पहने ये क्लोद्स
आमतौर पर बीटाउन की हसीनाएं शादी के बाद बेहद खूबसूरत और हेवी वर्क वाले ट्रडिशनल अटायर में नजर आती हैं। हालांकि, न्यूली मैरिड परिणीति चोपड़ा ने इससे ठीक उलट कपड़े पहने थे। उन्होंने तो अपने लिए कूल लुकिंग जींस और शीक लुक वाला टॉप चुना था, जो उनकी कूल वाइब्स से परफेक्ट मैच कर रहा था।

मांग में सिंदूर लगाई गुलाबो परिणीति
मांग में सिंदूर लगाई परिणीति ने गुलाबी रंग का हाई नेक टॉप पहना था। स्लीवलेस अपर वेअर के साथ उन्होंने पिंक पोंचो टाइप टॉप वेअर किया था। वहीं उनके हाथ में शादी वाला गुलाबी चूड़ा देखा जा सकता था। ये पिंक कलर अदाकारा के चेहरे के ग्लो के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा था।

जींस और फुटवेअर भी रखे सिंपल
न्यूड मेकअप, नॉर्मल लुकिंग टॉप, सिंपल हेयरस्टाइल के साथ ही परिणीति ने बॉटम वेअर भी एकदम सादे रखे। उन्होंने रिलैक्स्ड फिट वाली डार्क ब्लू कलर की बैगी जींस पहनी थी। वहीं उन्होंने फुटवेअर में Gucci की ब्लैक स्ट्रैप वाली फ्लैट्स चुनी थीं। सिर से लेकर पांव तक परिणीति मॉर्डन ऐज गर्ल ही लगीं।

राघव का हैंडसम लुक
वैसे राघव चड्ढा भी इस दौरान एकदम हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने काले रंग के ट्राउजर पहने थे और साथ में वाइट क्रिस्प शर्ट पेयर की थी। फुटवेअर में उन्होंने ब्राउन कलर के लेस-अप शूज चुने थे। राघव ने चेहरे पर काला चश्मा लगाया था, जो लुक में स्टाइल का जबरदस्त तड़का लगा रहा था।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...