12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedजनवरी 2024 में खूब बिकीं पैसेंजर गाड़ियां, सालाना रूप से 13 फीसदी...

जनवरी 2024 में खूब बिकीं पैसेंजर गाड़ियां, सालाना रूप से 13 फीसदी बढ़ोतरी : FADA

Published on

नए साल में लोगों ने खूब कारें खरीदें और देशभर में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों, यानी एसयूवी की मजबूत मांग के दम पर जनवरी 2024 में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। वाहन डीलरों के संगठन फाडा की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार, पैसेंजर वीइकल्स की बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 3,93,250 यूनिट हो गई। एक साल पहले जनवरी 2023 में यह 3,47,086 यूनिट थी।

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया का कहना है कि नए मॉडल पेश होने, ज्यादा उपलब्धता, प्रभावी मार्केटिंग और उपभोक्ता योजनाओं के साथ ही शादियों के सीजन से एसयूवी की उच्च मांग से बिक्री में उछाल आया। उन्होंने ये भी कहा कि वास्तविक बाजार की मांग के साथ बेहतर तालमेल बैठाने और भविष्य में ओवरसप्लाई के मुद्दों से बचने के लिए ओईएम के साथ उत्पादन को लेकर फिर से विचार-विमर्श करने की जरूरत है।

फाडा के अध्यक्ष ने कहा कि ओईएम (मूल उपकरण निर्माताओं) को निरंतर सफलता और समग्र बाजार स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक उत्पादन योजना के साथ इनोवेशन को संतुलित करना चाहिए। वाहनों की कुल खुदरा बिक्री जनवरी में सालाना अधार पर 15 फीसदी बढ़कर 21,27,653 यूनिट रही, जो जनवरी 2023 में 18,49,691 यूनिट थी।

फाडा के अनुसार, दोपहिया वाहनों की बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 14,58,849 यूनिट हो गई। वहीं, कॉमर्शियल वीइकल्स की बिक्री पिछले महीने 89,208 यूनिट्स पर स्थिर रही। तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री जनवरी 2023 में 71,325 यूनिट्स से 37 फीसदी बढ़कर जनवरी 2024 में 97,675 यूनिट हो गई। वहीं, ट्रैक्टर्स की बिक्री सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 88,671 यूनिट हो गई।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...