7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'पठान 2 बार देखूंगी', विवाद के बीच ऋतिक की गर्लफ्रेंड ने शाहरुख...

‘पठान 2 बार देखूंगी’, विवाद के बीच ऋतिक की गर्लफ्रेंड ने शाहरुख को किया सपोर्ट

Published on

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान की हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. शाहरुख-दीपिका के फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी अमेजिंग लगी. लेकिन, कुछ धार्मिक संगठनों ने बेशर्म रंग गाने में दीपिका की केसरी रंग की बिकिनी पर आपत्ति जताई है. फिल्म पर चल रहे विवाद के बीच अब ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने किंग खान को सपोर्ट किया है.

शाहरुख-दीपिका के सपोर्ट में आगे आईं सबा आजाद
शाहरुख खान की फिल्म पठान पर हो रहे विवाद के बीच ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने किंग खान और दीपिका पादुकोण को सपोर्ट किया है. सबा आजाद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पठान के बेशर्म रंग गाने से शाहरुख और दीपिका की तस्वीर शेयर की. उन्होंने स्टार्स के फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- पठान को सिनेमा हॉल में 2 बार देखने जाऊंगी.

शाहरुख के फैंस पठान के लिए हैं एक्साइटेड
सबा आजाद के शाहरुख खान को सपोर्ट करने पर किंग खान के फैंस काफी खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि पठान बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी. SRK के फैंस उनकी फिल्म को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं. फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.

वहीं, दूसरी तरफ बेशर्म रंग गाने पर जमकर विवाद भी हो रहा है. शाहरुख और दीपिका पर फिल्म के जरिए अश्लीलता फैलाने के आरोप लग रहे हैं. हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि बेशर्म रंग गाने में भगवा रंग का अपमान किया गया है. कई लोग फिल्म को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे बैन करने की भी मांग कर रहे हैं.

शाहरुख खान पठान से 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं. फैंस उन्हें बिग स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं. फिल्म में शाहरुख की फिटनेस और उनके लुक को भी काफी पसंद किया जा रहा है. पठान 25 जनवरी 2023 की रिलीज हो रही है. अब देखने वाली बात होगी कि रिलीज के बाद शाहरुख और दीपिका की फिल्म पठान कंट्रोवर्सी के बीच बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है. पठान के बारे में आपकी क्या राय है?

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...