14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedरिलीज से पहले लीक हुआ पठान का ट्रेलर? एक्शन मोड में दिखे...

रिलीज से पहले लीक हुआ पठान का ट्रेलर? एक्शन मोड में दिखे SRK, जानें सच

Published on

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को बिग स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेकरार हैं. शाहरुख खान 4 साल बाद पठान से कमबैक कर रहे हैं. ऐसे में विवाद के बावजूद भी किंग खान के फैंस उन्हें सिनेमाघरों में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. इसी बीच शाहरुख खान का एक एक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे पठान का ट्रेलर बताया जा रहा है. आखिर सच क्या है आइए जानते हैं.

क्या पठान का ट्रेलर हुआ लीक?
दरअसल, पठान के पोस्टर्स और सॉन्ग रिलीज के बाद से फिल्म को लेकर बज दोगुना हो गया है. फैंस पठान के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके सामने आने के बाद ऐसा दावा किया जा रहा है कि पठान का ट्रेलर लीक हो गया है. वीडियो में शाहरुख फुल ऑन एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. वे कई लोगों से अकेले ही फाइट कर रहे हैं.

वायरल वीडियो का क्या है सच?
लेकिन असल में पठान का वीडियो लीक नहीं हुआ है. सोशल मीडिया पर शाहरुख का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो पठान का नहीं है, बल्कि किंग खान का ये पुराना वीडियो है, जो Thumbs up कोल्ड ड्रिंक के एड का है. शाहरुख के वायरल वीडियो पर कई यूजर्स कमेंट करके बता भी रहे हैं कि ये Thumbs up के एड का वीडियो है.

25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
पठान की बात करें तो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मचअवेटेड फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है. बेशर्म रंग गाने में दीपिका के केसरिया रंग की बिकिनी पहनने पर जमकर विवाद हो रहा है. विवाद को देखते हुए CBFC के चीफ ने पठान के मेकर्स को बदलाव करने के सुझाव दिए हैं.

विवादों के बीच पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है. फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ जॉन अब्राहम लीड रोल में दिखेंगे. शाहरुख ने इस फिल्म के लिए अपनी बॉडी और फिजिक्स पर काफी मेहनत की है. फिल्म के गाने रिलीज होते ही चार्टबीट पर छा गए. अब देखते हैं फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार और सपोर्ट मिलता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...