24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedदुनिया में भिखारियों का सबसे बड़ा निर्यातक बना कंगाल पाकिस्‍तान, भड़का सऊदी...

दुनिया में भिखारियों का सबसे बड़ा निर्यातक बना कंगाल पाकिस्‍तान, भड़का सऊदी अरब, दी चेतावनी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान इंटरनेशनल लेवल का ‘भिखारी’ है। पाकिस्तान के मित्र राष्ट्र उससे इस बात को लेकर डरते हैं कि कहीं ये भीख न मांगने लगे। लेकिन अब रिपोर्ट आ रही हैं कि पाकिस्तान दुनिया में भिखारियों का सबसे बड़ा निर्यातक भी बन गया है। इस बात की शिकायत लगातार खाड़ी देशों जैसे सऊदी, यूएई और ईरान की ओर से की जा रही है। प्रवासी पाकिस्तानी मंत्रालय के सचिव ने बुधवार को एक मीटिंग में इसे लेकर शर्मिंदगी जताई। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘हमारे भिखारी सबसे ज्यादा विदेश जा रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में जितने भी भिखारी गिरफ्तार होते हैं उनमें से 90 फीसदी पाकिस्तानी होते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इराक और सऊदी के राजदूत खुलकर कह चुके हैं कि आप अपने भिखारियों को हमारे पास क्यों भेज रहे हैं? इनके कारण हमारे देश की जेलें भरी हुई हैं। पाकिस्तान से ये लोग वीजा लेकर पहुंचते हैं और फिर वहां भीख मांगने लगते हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि सऊदी में ग्रैंड मस्जिद से जितने भी जेबकतरे पकड़े जाते हैं, उनमें ज्यादातर पाकिस्तानी होते हैं।

पाकिस्तानियों पर नहीं है भरोसा
ये लोग सऊदी उमरा का वीजा लेकर पहुंचते हैं। मस्जिद के बाहर भीख मांगते हैं, क्योंकि यहां ज्यादातर लोग रुपए की जगह रियाल में भीख देंगे। जब सचिव से पूछा गया कि पाकिस्तान के लोग विदेशों में भारत या बांग्लादेश से ज्यादा हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों के पास टैलेंट की कमी है। इसके साथ ही विदेशी लोग पाकिस्तानियों पर भरोसा नहीं करते हैं।

भिखारियों की होती है गिरफ्तारी
खाड़ी के देशों में सरकार भिखारियों को लेकर सख्त हैं। यहां भीख मांगने वालों को जेल में डाल दिया जाता है। सऊदी पुलिस ने इसी साल अप्रैल में मक्का की पवित्र मस्जिद के सामने भिखारियों के एक ग्रुप को गिरफ्तार किया था। भीख की प्रथा को खत्म करने के अभियान के तहत यह किया गया था। यह लोग यहां पहुंचे तीर्थयात्रियों से पैसे मांग रहे थे। इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले एक पाकिस्तानी का वीडियो आया था, जिसमें वह एक प्लेन में भीख मांग रहा था।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...