19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedबांग्लादेश के लोग झूम उठेंगे, शेख हसीना से मिले गौतम अडानी, किया...

बांग्लादेश के लोग झूम उठेंगे, शेख हसीना से मिले गौतम अडानी, किया ये वादा…

Published on

नई दिल्ली,

अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर इस साल के आखिरी महीने से बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई शुरू कर देगी. कंपनी झारखंड के गोड्डा जिले के 1600 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट से बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई करेगी. इस वक्त बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत के दौरे पर हैं. उनसे मुलाकात कर उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने दिसंबर से बिजली की सप्लाई को शुरू करने की बात कही है. अडानी पावर ट्रांसमिशन लाइन के जरिए बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (BPDB) को बिजली की आपूर्ति करेगी.

16 दिसंबर से शुरू होगी सप्लाई
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से मुलाकात कर गौतम अडानी ने कहा कि उनकी कंपनी 16 दिसंबर तक झारखंड के थर्मल पावर प्लांट से बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति करेगी. बांग्लादेश में 16 दिसंबर को बिजॉय दिबोश (विजय दिवस) के रूप में मनाया जाता है. अडानी ने सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात के बाद ट्वीट कर लिखा- ‘हम 16 दिसंबर 2022 को बिजॉय दिबोश को अपनी 1600 मेगावाट की गोड्डा बिजली परियोजना और बांग्लादेश को समर्पित ट्रांसमिशन लाइन शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है.’

भारत का सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर
यह प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण है क्योंकि बांग्लादेश को भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत एक अहम पार्टनर के रूप में मान्यता दी गई है. नरेंद्र मोदी की सरकार ने व्यापार और वाणिज्य, बिजली और ऊर्जा, परिवहन और कनेक्टिविटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रक्षा, नदियों और समुद्री मामलों के लिए सभी पड़ोसी देशों को समर्थन देने का वादा किया था. बांग्लादेश दक्षिण एशियाई क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर है. 2018 और 2022 के बीच दोनों देशों के बीच व्यापार 9 अरब डॉलर से बढ़कर 18 अरब डॉलर हो गया.

ट्रांसमिशन लाइनों पर बातचीत जारी
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद दोनों नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत-बांग्लादेश के बीच व्यापार तेजी से बढ़ रहा है. हमने आईटी, अंतरिक्ष और परमाणु क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है. बिजली ट्रांसमिशन लाइनों पर भारत और बांग्लादेश के बीच बातचीत चल रही है.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...