15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedPETA ने रणवीर सिंह को लिखा लेटर, कहा- क्या हमारे कैंपेन के...

PETA ने रणवीर सिंह को लिखा लेटर, कहा- क्या हमारे कैंपेन के लिए बिना कपड़ों के फोटोशूट कराएंगे?

Published on

हाल ही में रणवीर सिंह की उन तस्वीरें की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा मचा जिसमें वह बिना कपड़ों के नजर आए थे। एक इंटरनैशनल मैगज़ीन के लिए उनके इस फोटोशूट पर खूब विवाद खड़ा हुआ। इंडस्ट्री के कुछ फ्रेंड्स ने जहां उनकी तारीफ की वहीं काफी लोगों ने उनके इस कदम की जमकर आलोचना की। अब आगे जो खबर है वह आपको हैरान कर सकती है। रणवीर सिंह से ‘पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स’ (PETA) ने रणवीर को लेटर लिखकर उनसे नेकेड होने की गुजारिश की है।

PETA ने रणवीर सिंह को एक लेटर लिखा है
जी हां, PETA ने रणवीर सिंह को एक लेटर लिखा है, जिसमें ऐसा ही करने के लिए उनसे रिक्वेस्ट किया गया है। ‘पेटा’ ने रणवीर से पूछा है कि क्या वह उनके कैंपेन के लिए न्यूड फोटोशूट करवा सकते हैं? रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानवरों की सुरक्षा के लिए काम करने वाली संस्था चाहती है कि रणवीर सिंह उनके कैंपेन के जरिए वीगन फूड यानी शाकाहारी खाने को प्रमोट करें।

वीगन ट्राई करने के लिए बनाना है जागरुक
एनजीओ ने उनसे पूछा है कि क्या आप PETA इंडिया के लिए न्यूड हो पाएंगे, जिसका टैगलाइन है- हर जानवर के पास एक से पार्ट्स होते हैं, वीगन ट्राई करेंगे?

रणवीर की अगली फिल्में
बता दें कि आमिर खान, आलिया भट्ट, विद्या बालन, अर्जुन कपूर जैसे कई एक्टर्स ने रणवीर के इस कॉन्ट्रोवर्शल फोटोशूट की जमकर तारीफ की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर आलिया भट्ट के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के अलावा रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस भी होंगी।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...