7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'पेटी वाली कुर्सी ना मिले तो...', 'पठान' के फर्स्ट डे कलेक्शन पर...

‘पेटी वाली कुर्सी ना मिले तो…’, ‘पठान’ के फर्स्ट डे कलेक्शन पर बोले शाहरुख

Published on

‘पठान’ के ‘बेशर्म रंग’ सॉन्ग को लेकर हो रही कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है. दीपिका पादुकोण की कथित ‘भगवा बिकिनी’ को लेकर हुई कंट्रोवर्सी पर किंग खान ने अब तक कुछ नहीं कहा है. पर हां उन्होंने वीकेंड पर फैंस के लिये समय निकाल कर सबको बड़ा सरप्राइज जरूर दिया है.

कैसा होगा पठान का फर्स्ट डे कलेक्शन 
बॉलीवुड बादशाह फैंस को इंप्रेस करने में कभी फेल नहीं होते हैं. 17 दिसंबर को उन्होंने #asksrk सेशन रख कर फैंस का दिल खुश कर दिया. मौका था अपने फेवरेट स्टार से सवाल पूछने का. ऐसे में लोगों ने सवालों की लाइन लगा दी. किंग खान के लिये जितना मुमिकन रहा उन्होंने हर किसी के सवाल दिया. ऐसे में फैंस के कुछ दिलचस्प सवाल और किंग खान के मजेदार जवाब लेकर आए हैं.

एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि आपको क्या लगता है, पठान पहले दिन कितनी कमाई करेगी? इस पर किंग खान लिखते हैं, ‘मैं प्रीडिक्शन के बिजनेस में नहीं हूं. मेरा बिजनेस आपको एंटरटेन करना और चेहरे पर स्माइल लाना है.’ इसके बाद एक यूजर ने पूछा कि आपके बच्चे डंकी, पठान और जवान में से किसके लिए एक्साइटेड हैं? इस पर वो कहते हैं कि ‘फिलहाल तो अवतार के लिए’.

कब पूरी करेंगे बायोग्राफी
इन सवालों के बीच एक फैन ने सवाल करते हुए पूछा कि आप अपनी बायोग्राफी कब पूरी करेंगे. इस पर बॉलीवुड बादशाह जवाब देते हुए कहते हैं ‘जब अपनी जिंदगी पूरी कर लूंगा.’ यानी अभी बहुत साल है. शाहरुख खान की एक फैन ने अपनी शादी के बारे में बताते हुए कहा कि 26 जनवरी को उसकी शादी तय हुई है, अब क्या करें? किंग खान ने मजेदार अंदाज में कहा, ‘शादी कर ले. हनीमून पर ‘पठान’ देख लेना.’

इसके बाद एक यूजर ने पूछा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो मेसी से बेहतर क्यों हैं? इस पर शाहरुख खान लिखते हैं, ‘बेहतर की तलाश मत करो. ये अच्छे को खत्म कर देता है. ये सिर्फ एक एडवाइस है.’ सवालों और जवाबों का सिलसिला जारी था. एक फैन ने पूछा, ‘ये पेटी वाली कुर्सी कितने में आती है सर?’ किंग खान लिखते हैं, ‘पेटी वाली कुर्सी ना मिले, तो नाड़ा टाइट कर लेना पायजामे का.’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...