3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedजल्द घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, कंपनियों को हो रहा मुनाफा,...

जल्द घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, कंपनियों को हो रहा मुनाफा, यह है वजह

Published on

नई दिल्ली

जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। डीजल पर खुदरा मार्जिन 15 महीनों में पहली बार जनवरी-मार्च तिमाही में पॉजिटिव हो गया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के एक अनुमान के अनुसार घरेलू कीमतें स्थिर रहने और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के चलते ऐसा हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का अनुमान है कि उन्होंने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में प्रति लीटर डीजल बिक्री पर 50 पैसे का मुनाफा बनाया है। जबकि तीसरी तिमाही में कंपनियों को 6.5 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा था। जनवरी से मार्च 2022 के दौरान यह घाटा 2.6 रुपये प्रति लीटर था।

इसलिए हो रहा था नुकसान
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को नुकसान इसलिए हो रहा था, क्योंकि घरेलू कीमतें स्थिर थीं और वैश्विक कीमतें आसमान छू रही थीं। डिमांड में इजाफा, अस्थायी रिफाइनरी क्षमता की कमी और यूक्रेन युद्ध से उपजी आपूर्ति की अनिश्चितताओं के कारण पिछले साल क्रूड ऑयल की वैश्विक कीमतें बढ़ी थीं।

पेट्रोल पर रिटेल मार्जिन
पिछले साल पेट्रोल के दाम भी आसमान छू गए थे, लेकिन डीजल के मुकाबले तेजी गति से नीचे भी आए। जनवरी में मार्च तिमाही में पेट्रोल पर रिटेल मार्जिन 6.8 रुपये प्रति लीटर रहने का अनुमान है। यह तीसरी तिमाही के 10 रुपये से कम है। जनवरी 2022 से शुरू हुई सभी तीनों तिमाहियों में पेट्रोल की खुदरा बिक्री पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को घाटा हुआ है।

बढ़ गई तेल कंपनियों की इनकम
चौथी तिमाही में 10 से 11 डॉलर प्रति बैरल का अनुमानित ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन और पॉजिटिव मार्केटिंग मार्जिन रहा है। इससे इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम की परिचालन आय में संयुक्त रूप से तिमाही दर तिमाही 77% बढ़ने में मदद मिलेगी। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। वहीं, शुद्ध मुनाफा 3.3 गुना बढ़ने का अनुमान है।

ओपेक+ के फैसले से कुछ चिंता
ओपेक+ के मई से सप्लाई घटाने के हालिया फैसले से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को कुछ चिंता हो सकती है। रविवार के इस प्रोडक्शन को घटाने के फैसले के बाद से क्रूड ऑयल की कीमत 5 फीसदी चढ़ गई है। इससे फ्यूल रिटेलर्स के मार्जिन पर असर पड़ सकता है। अगर ओपेक+ के प्रोडक्शन घटाने के फैसले से क्रूड ऑयल की कीमतों पर अधिक असर नहीं पड़ता है, तो कंपनियों को मुनाफा होता रहेगा। ऐसे में आगे चलकर पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने का फैसला हो सकता है। शुक्रवार को ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 84.94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

Latest articles

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...