12 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedPitru Paksha 2025 : पूर्णिमा श्राद्ध से शुरू होगा पितृ पक्ष, इन...

Pitru Paksha 2025 : पूर्णिमा श्राद्ध से शुरू होगा पितृ पक्ष, इन अचूक उपायों से पितरों को करें प्रसन्न!

Published on

Pitru Paksha 2025: हिंदुओं में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है. इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति और उन्हें प्रसन्न करने के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध आदि किए जाते हैं. दृक पंचांग के अनुसार, हर साल पितृ पक्ष भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से शुरू होकर अश्विन माह की अमावस्या तिथि तक चलता है. इस बार पितृ पक्ष 7 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है, जिस दिन पूर्णिमा श्राद्ध भी है. देश के कई राज्यों में पूर्णिमा श्राद्ध को श्रद्धा पूर्णिमा और प्रोष्ठपदी पूर्णिमा श्राद्ध के नाम से जाना जाता है. पितृ पक्ष 21 सितंबर 2025 को समाप्त होगा.

ऐसा माना जाता है कि पूर्णिमा श्राद्ध के दिन कुछ खास उपाय करने से पितरों को प्रसन्न किया जा सकता है. आइए जानते हैं पूर्णिमा श्राद्ध के दिन किए जाने वाले कुछ अचूक और proven उपायों के बारे में.

श्रद्धा पूर्णिमा के उपाय

  • सत्यनारायण भगवान की कथा: श्रद्धा पूर्णिमा के दिन सुबह पितरों की पूजा करने के बाद घर में भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन करें. इससे आपको पितरों के साथ-साथ भगवान सत्यनारायण का भी विशेष आशीर्वाद मिलेगा. साथ ही, घर का वातावरण शुद्ध होगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
  • पीपल की पूजा: धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितर पीपल के पेड़ में वास करते हैं. इसलिए, पितरों की पूजा करने के बाद श्रद्धा पूर्णिमा की शाम को पीपल के पेड़ की पूजा करें. पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं. अब एक कच्चा धागा लेकर पेड़ की 11 बार परिक्रमा करें. इस दौरान विष्णु मंत्र का जाप करें. परिक्रमा करने के बाद, पेड़ की आरती करें. अब अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें और पितरों को याद करें. इस उपाय से आपके पितर खुश होंगे और पितृ दोष का असर भी कम होगा.
  • तर्पण और दान: पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए, श्रद्धा पूर्णिमा के दिन सुबह तर्पण करें और फिर ब्राह्मणों को भोजन कराएं. इसके अलावा, जरूरतमंद लोगों को भी खाना खिलाएं और उन्हें अनाज का दान करें. इससे आपको पुण्य मिलेगा और पितृ दोष का नकारात्मक प्रभाव भी कम होगा.

यह भी पढ़िए: मुख्यमंत्री ने दी सख्त चेतावनी, कहा—लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी

श्रद्धा पूर्णिमा पर क्या दान करें?

श्रद्धा पूर्णिमा यानी भाद्रपद के शुभ दिन पर पूजा-पाठ और अनुष्ठानों के अलावा वस्त्र, गुड़, चांदी से बनी वस्तुएं, भोजन, तिल, जौ, जल, दीपक और धूप का दान करना शुभ माना जाता है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...