6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized'प्लास्टिक के फूल', बिग बॉस में उड़ी शालीन-टीना की धज्जियां

‘प्लास्टिक के फूल’, बिग बॉस में उड़ी शालीन-टीना की धज्जियां

Published on

बिग बॉस 16 में आए दिन कुछ ना कुछ ड्रामा देखने मिल रहा है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब झगड़े होते देखे गए हैं. इस बीच शालीन भनोट और टीना दत्ता की लव स्टोरी भी काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है. यही एक ऐसा टॉपिक है, जिसपर शो में आने वाला हर शख्स बात करता है. दोनों की लव स्टोरी को शुरुआत से ही झूठा करार दिया जा रहा है. अब शालीन और टीना के रिश्ते की सच्चाई पर नए एपिसोड में आने वाले मेहमान सवाल उठाते दिखेंगे.

बिग बॉस में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है. हर दिन किन्हीं दो कंटेस्टेंट के घरवाले आते हैं और अपने बच्चे और बिग बॉस के बाकी घरवालों से मिलते और उनके साथ समय बिताते हैं. इस हफ्ते प्रियंका चौधरी के भाई, साजिद खान की बहन फराह खान, टीना दत्ता की मां, शालीन भनोट की मां संग कई सदस्यों के घरवालों ने एंट्री ली. इन सभी की वजह से बिग बॉस 16 का ये हफ्ता काफी इमोशनल रहा. लेकिन अब अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के वही पुराने दिन वापस आने वाले हैं.

टीना-शालीन के रिश्ते पर उठे सवाल
मेकर्स ने बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है. इस प्रोमो में प्रोड्यूसर संदीप सिकंद और न्यूज एंकर दिबांग वीकेंड का वार एपिसोड में बिग बॉस के मेहमान बनकर आएंगे. ये दोनों ही शालीन से टीना और उनके रिश्ते का सच भी पूछेंगे. प्रोमो में संदीप कह रहे हैं- ‘शालीन आपको बिग बॉस का ही घर मिला था प्यार करने के लिए.’ इस पर शालीन जवाब देते हैं कि वो अडल्ट हैं, 17-18 साल के बच्चे नहीं हैं. वो कहीं भी प्यार में पड़ सकते हैं, रिश्ता शुरू कर सकते हैं.

मेहमान ने कपल की उड़ाई धज्जियां
बिग बॉस 16 के दूसरे मेहमान दिबांग ने शालीन और टीना के रिश्ते पर सवाल उठाए. उन्होंने ऐसा बात कह दी कि दोनों की बोलती ही बंद हो गई. न्यूज एंकर दिबांग ने कहा कि शालीन और टीना प्लास्टिक के फूल की तरह हैं. उन्होंने कहा, ‘दोनों बड़े बेटाइप के हो. प्लास्टिक का फूल होता है जिसमें न चमक होती है, न महक होती है, बिल्कुल वैसे.’ इसके बाद होस्ट सलमान खान को हंसते हुए देखा गया.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...