6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized'PM मोदी ने मुझसे कहा था- हमसे बड़ी गलती हो गई, आपको...

‘PM मोदी ने मुझसे कहा था- हमसे बड़ी गलती हो गई, आपको एयरपोर्ट से लौटाया’

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका बेस्ड एनआरआई बिजनेसमैन और प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्डी दर्शन सिंह धालीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है. धालीवाल ने अंग्रेजी अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बात करते हुए कहा है कि मुझे एयरपोर्ट से वापस भेजे जाने वाली घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल 2022 में मांफी मांगी थी.

रिपोर्ट के अनुसार, बिजनेसमैन दर्शन धालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 150 लोगों के सामने मुझसे माफी मांगी और उन्होंने (पीएम मोदी) कहा कि ‘हमसे बड़ी गलती हो गई, आपको भेज दिया, पर आपका बहुत बड़ा बड़प्पन है जो आप हमारे कहने पर फिर भी आ गए.’  राजधानी दिल्ली में बॉर्डर के पास किसान आंदोलन में लंगर की व्यवस्था करने के आरोप में दर्शन सिंह धालीवाल को 23 और 24 अक्टूबर 2021 की रात में दिल्ली एयरपोर्ट से लौटा दिया गया था.

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा
मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्ड पाने के बाद ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बात करते हुए धालीवाल ने कहा कि अप्रैल 2022 में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर एक सिख प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी के दौरान पीएम मोदी ने यह बात कही थी.

रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में दुनिया भर के सिख व्यवसायियों ने भाग लिया था. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए 1972 में अमेरिका चले गए धालीवाल अमेरिका में फ्यूल स्टेशन चलाते हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से 29 अप्रैल 2022 को जारी बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के योगदान की सराहना करते हुए कहा था कि इस समुदाय ने अन्य देशों के साथ भारत के संबंध को मजबूत करने में एक अहम कड़ी के रूप में काम किया है.

अधिकारियों ने दिए थे दो विकल्प
फ्लाइट से वापस भेजे जाने वाले दिन को याद करते हुए दर्शन सिंह धालीवाल ने कहा कि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उन्हें दो विकल्प दिए थे. धालीवाल ने कहा है कि अधिकारियों ने पहला विकल्प लंगर रोकने और किसानों से मध्यस्थता करने का दिया और दूसरे विकल्प के तौर पर वापस जाने के लिए कहा .

दर्शन सिंह धालीवाल ने कहा कि उन्हें समस्या मेरी ओर से चलाए जा रहे लंगर से थी जबकि किसान आंदोलन के दौरान मेरी ओर से लंगर की व्यवस्था मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए की गई थी. उन्होंने कहा कि दिसंबर 2022 में जब किसान दिल्ली आए तो आधी रात में बारिश शुरू हो गई थी.

मैंने वीडियो में देखा कि इस ठंड में भी वो पानी में सो रहे थे. मुझे लगा कि इन लोगों की मदद की जरूरत है. इसलिए मैंने लंगर लगाने और ठहरने के लिए टैंट मुहैया कराने, चारपाई, कंबल और रजाई देने का फैसला किया. प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन का राजनीतिक कारण पूछे जाने पर धालीवाल ने कहा कि मेरी ओर से यह व्यवस्था मानवीय मदद के रूप में थी. इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था. मैंने यह काम लोगों के हित के लिए किया था.

सब भगवान की दया हैः धालीवाल 
भारत सरकार की ओर से वापस भेजे जाने के निर्णय पर उन्होंने कहा कि यही तो नियति है. भारत सरकार ने मुझे किसी कारण से वापस भेज दिया था और आज वे मुझे सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित कर रहे हैं. यह भगवान की दया है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से कई पुरस्कार मिले चुके हैं. लेकिन केंद्र सरकार की ओर से यह पहला है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...