18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeUncategorizedजंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पीएम मोदी के भाई, 'प. बंगाल मॉडल'...

जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पीएम मोदी के भाई, ‘प. बंगाल मॉडल’ लागू करने की मांग

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी अपने संगठन की की मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए। वह ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन (AIFPSDF) के उपाध्यक्ष हैं। प्रह्लाद के साथ संगठन के कई अन्य सदस्य भी हाथों में पोस्टर लेकर जंतर मंतर पर नारे लगाते दिखे। AIFPSDF के अध्यक्ष बिस्वंभर बसु ने कहा है कि अपनी नौसूत्रीय मांगों को लेकर वे प्रधानमंत्री को ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि बुधवार को वे लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से भी मिलने वाले हैं।

‘पश्चिम बंगाल मॉडल’ लागू करने की मांग
AIFPSDF की मांग है कि फेयर प्राइस शॉप पर अगर चावल, गेहूं, चीनी के साथ खाने के तेल और दालों का भी नुकसान होता है तो मुआवजा मिलना चाहिए। मांग है कि मुफ्त राशन वितरण के ‘पश्चिम बंगाल राशन मॉडल’ को पूरे देश में लागू किया जाए। इसके अलावा संगठन की मांग है कि जम्मू-कश्मीर समेत सभी राज्यों बकाया मार्जिन का भुगतान जल्द कर दिया जाए।

बसु ने बताया, हमारी यह भी मांग है कि फेयर प्राइस शॉप से ही खाने के तेल, दालों और एलपीजी गैस की सप्लाई होनी चाहिए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों को फेयर प्राइस डीलर्स को चावल और गेहूं की सीधी खरीद का भी अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसद सौगता रॉय ने भी संसद में उनकी मांगें उठाई थीं।

राशन की दुकान चलाते हैं पीएम मोदी के भाई
बता दें कि प्रह्लाद मोदी राशन की दुकान चलाते हैं। उनका कहना है कि राशन डीलरों की मांगों को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि राशन डीलरों को जो कमीशन मिल रहा है वह बहुत ही कम है और उनकी तरफ सरकार का ध्यान नहीं है।

प्रह्लाद मोदी ने कहा, संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री मोदी को ज्ञापन सौंपेगा। इसमें हमारे जीवनयापन के लिए जरूरी कुछ मांगें शामिल हैं। हालिया महंगाई को देखते हुए 20 पैसे प्रति किलोग्राम के मार्जिन को बढ़ाना एक मजाक ही कहा जा सकता है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि हमें राहत दे और इन वित्तीय समस्याओं का निवारण करे। उन्होंने कहा कि संगठन बुधवार को एक राष्टारीय कार्यकारिणी की बैठक करेगा और इसके बाद आगे के कदम पर फैसला होगा।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...